ग्रेटर नोएडा में खेल सुविधाओं का विस्तार, सेक्टर-37 हॉकी ग्राउंड का भूमिपूजन

–जेवर विधायक ने रविवार को किया शिलान्यास/भूमिपूजन
–10 करोड़ की लागत से 9 माह में हॉकी ग्राउंड होगा तैयार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को इस हॉकी ग्राउंड का शिलान्यास/भूमिपूजन किया। हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में होगा। करीब 10.30 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में ग्राउंड का निर्माण होगा। दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा बनाया जाएगा। हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए जेवर विधायक की तरफ से प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर निविदा प्रक्रिया को पूरा कर अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति स्थानीय युवाओं में उत्साह भरने के लिए यह ग्राउंड मील का पत्थर साबित होगा। हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फैसले की विधायक ने सराहना की है। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल- 5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारीगण और सेक्टर-37 व आसपास के निवासी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा श्रोत बना अतुल राघव, कड़ी मेहनत के बल पर बने अंतरष्ट्रीय तायक्वोंडो एथल...
दिल्ली से घर लौट रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार का हुआ एक्सीडेंट, हालत नाजुक
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
मेरठ में आयोजित स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियों ने लहराया परचम
प्रथम जीत मान मैमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट : एनसीआर के मुक्केबाजों ने दिखाया दम
डीएम बी.एन . सिंह का युवाओं को नायाब तोहफा, 164 गांवों में वॉलीबाल का सामान वितरित, मैदान में खेल सक...
खो-खो में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल रहा तृतीय
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में एकीटीयू स्पोर्ट्स फेस्ट : विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी,मेडल...
Achievement of Ragini Jain in UP State U/15 & U/17 Major Badminton Championship
1000 किमी बायसाइकिल राइड में नोएडा वेस्ट के पंकज कुमार (पुरुष वर्ग) एवम् आशिता अरोड़ा (महिला वर्ग) म...
गोवा में उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग टीम ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रौशन
BJYM: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर "यंग इंडिया रन" मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी का फ़ाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेला गया
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम, मनोरमा ने जीता रज...
जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
26 वीं बार विजय शर्मा बने Inter Denso Badminton Championship के विजेता