“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 हजार पौधों का रोपण

ग्रेटर नोएडा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप यमुना प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम की थीम “एक पेड़ मां के नाम” रखी गई, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए गए।

अभियान का शुभारंभ जेवर के विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने शांति देवी महाविद्यालय में पौधारोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नंद किशोर, महाप्रबंधक (परियोजना) राजेन्द्र सिंह भाटी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का वनाच्छादन 6 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंचना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर लगभग 25 हजार पौधे लगाए गए। इनमें नीम, पीपल, बरगद और अर्जुन जैसी देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिल सके। यह अभियान क्षेत्र को अधिक हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने उठाया मुद्दा, प्राधिकरण को भेजा...
ग्रेटर नोएडा में 28 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी प्रीति पाराशर करेंगी प्रवचन
आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय ‘स्व लक्ष्य-2024’ की शुरुआत
ग्लोबल संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया
यूपीआईटीएस 2024 के चौथे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़, बड़े सौदों और वैश्विक सहभागिता के नाम
बड़ा हादसा: नाले का लिंटर गिरा, दबकर दो मासूम की मौत
किसान किसान आंदोलन 18 जुलाई से, महिला विंग ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
नोएडा के कुल संचालित 29 मेट्रो स्टेशंस में से 6 चिह्नित मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर के विकास व क...
नोएडा में युवक को थार से कुचलने की कोशिश का मामला: थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस कमिश्...
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को एडीजी पदोन्नति, पद्मश्री प्रकाश सिंह ने लगाया रैंक प्रतीक...
कासना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सपा ने सदस्यता अभियान चलाकर दिलाई लोगों को सदस्यता
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चुनाव से जुड़ी हुई सभी कार्यवाही पूर्ण पारदर्श...
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा, एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां तेज
सेंट जोसेफ विद्यालय में CISCE ज़ोनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ, 182 छात्राओं ने दिखाया दमखम
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति