राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने किया ‘पीएम वन’ का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्रेटर नोएडा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।

पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक एवं ओएसडी गिरीश कुमार झा भी मौजूद रहे। सांसद ने इस ग्रीन बेल्ट को ‘पीएम वन’ नाम दिया। उन्होंने घोषणा की कि इस स्थल पर उनकी ओर से प्रत्येक माह 30 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने तथा एक स्थान पर एक ही प्रजाति के पौधे लगाने पर जोर दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-10 स्थित कोको काउंटी के निकट तथा मिलक लच्छी की ग्रीन बेल्ट में भी व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान पिलखन, अमलतास, गुलमोहर, नीम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। शहर की अनेक आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संगठनों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्राधिकरण ने इस वर्ष लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने उद्यान विभाग को तय लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने नागरिकों से जनसहभागिता के माध्यम से शहर को और अधिक हरा-भरा बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने घरों, पार्कों, सड़कों के किनारे और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डीजीएम उद्यान एस.के. जैन, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार एवं श्यामा प्रसाद, अवर अभियंता हरिंदर सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
Atal Pension Yojana: 3 करोड़ से अधिक हुई सब्सक्राइबर की संख्या, इस साल खुले 28 लाख से ज्यादा नए अकाउ...
पंच प्रण ही विकसित भारत की राह : सीएम योगी
मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
दोहरे हत्याकांड में चार लोगों को आजीवन कारावास
जापानी और कोरियाई औद्योगिक सिटी का डीपीआर तैयार
किसान सम्मान निधि : आज पीएम मोदी लाभार्थी किसानों को जारी करेंगे 9.75 करोड़
एवीजे हाइट जीटा सेक्टर में गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ गणेशोत्सव समारोह का समापन
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...
राया हेरिटेज सिटी में मिलेगी मथुरा-वृन्दावन की झलक
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा कौशल विकास केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश को 'पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स' का हब बनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
तुलसी कलश यात्रा से गूंजा ग्रेटर नोएडा, विराट हिन्दू सम्मेलन का दिया संदेश
बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी, सेकेंड पर कौन रहा?
जीबीयू में दस-दिवसीय ऑनलाइन विपस्सना-आधारित तनाव प्रबन्धन पाठ्यक्रम का उद्घाटन