संयुक्त परिवार और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर, वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

वीरेंद्र जी बोले— अच्छे सनातनी बनें, परिवार और समाज में संस्कारों को करें मजबूत

ग्रेटर नोएडा। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की ओर से गौतमबुद्ध नगर जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सेक्टर गामा-2 स्थित आशियाना ऑर्किड सोसायटी के क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार पक्ष एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं संगठन प्रभारी वीरेंद्र जी ने आचार्यों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा सनातनी हिंदू बनने का प्रयास करना चाहिए तथा परिवार में प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिकता का वातावरण विकसित करना चाहिए। उन्होंने संतानों के व्यक्तित्व विकास के लिए परिवारों को सजग और चिंतनशील रहने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवार व्यवस्था मजबूत होने के कारण सामाजिक समस्याएं अपेक्षाकृत कम थीं, लेकिन परिवारों के विघटन के चलते आज वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के क्षरण का संकेत है। उन्होंने कहा कि मानवता के श्रेष्ठ गुणों को अपनाने से सनातन संस्कृति मजबूत होगी और सनातन के सशक्त होने से परिवार भी सुखी एवं समृद्ध बनेंगे।

वीरेंद्र जी ने कहा कि स्वस्थ शरीर, संयमित मन, जागृत बुद्धि और पवित्र आत्मा मानव जीवन के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने समाजहित में कार्य कर रही सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं, मंदिरों और जागृत समाज के प्रमाणित व्यक्तित्वों को दान देने की बात कहते हुए विवेकपूर्ण दान की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में आगामी सितंबर माह से प्रस्तावित ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले के पांच नगरों में नगर समितियों के गठन और प्रतिभा विकास केंद्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र तथा समस्त हिंदू समाज के कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजेश दत्ता, मयूर कालरा, वीरेंद्र सिंह, प्रो. विवेक कुमार, पवन अग्रवाल, किसलय, संदीप गोयल, डॉ. नीरज कौशिक, डॉ. निधि माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, भोला ठाकुर, अमित शर्मा, ब्रजेश, पंकज शर्मा, भरत सिंह, शैलजा, ज्योति सिंह, सरोज सिंह, राकेश बैसोया, निर्मल, राजीव रंजन, सविता, भारती, प्रवेश, संदीप, माया कर्ण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

14 मार्च को गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण
ग्रेटर नोएडा की बेटी हिमानी परमार बनीं सिविल जज, सोसाइटी ने ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
यमुना प्राधिकरण ने और बढ़ाई ओटीएस योजना की समय सीमा, बकायेदारों को मिली बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशान कॉलेज मे समारोह का आयोजन
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी मे मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेलन किलर डे मनाया गया
ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण का साइट ऑफिस शुक्रवार से होगा शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में ऑनलाइन मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंती
78वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, जानिए पूरी रिपोर्ट
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कितना संकट, सरकार ला रही है 'बाल रक्षा किट'
फीस बढ़ाने को लेकर अभिभावकों का करप्शन फ्री इंडिया संगठन के साथ विरोध प्रदर्शन
जीबीयू के बौद्ध अध्ययन विभाग ने बौद्ध अध्ययन के विश्वविख्यात विद्वान स्वर्गीय संघसेन सिंह जी की याद ...
स्‍वच्‍छता के नाम पर पूर्व की सरकारें करती रहीं मजाक-पीएम मोदी
बिरौंडी ग्रेटर नोएडा में बनाई गई विज्ञान प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन
एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत