जीएनआईओटी में ‘तरंग 2026’ का भव्य आयोजन, एमसीए बैच 2026 को दी गई भावभीनी विदाई
ग्रेटर नोएडा। कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग, जीएनआईओटी द्वारा एमसीए बैच 2026 के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘तरंग 2026’ नामक भव्य विदाई समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं से परिपूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, संगीत, मनोरंजक गतिविधियां एवं विभिन्न प्रतियोगितियों का आयोजन किया गया, जिन्होंने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच वर्षों से बने आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विभिन्न प्रतिष्ठित उपाधियों का वितरण रहा। “फेस ऑफ द डिपार्टमेंट”, “मिस्टर फेयरवेल”, “मिस फेयरवेल” सहित अन्य सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। विजेताओं को उपहार एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि जीएनआईओटी में बिताए गए वर्ष विद्यार्थियों के जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को सफलता, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि “एक बार जीएनआईओटी परिवार का हिस्सा बनने वाला विद्यार्थी हमेशा इस परिवार का अभिन्न सदस्य रहता है।”
