जनगणना ड्यूटी से बचना पड़ा भारी, 29 कर्मचारियों पर एफआईआर की तैयारी

जनगणना का काम संभालने वाले कर्मचारियों ने नहीं लिया कार्यभार, प्रशासन ने डीसीपी को भेजा पत्र

ग्रेटर नोएडा। जनगणना-2027 के लिए नियुक्त 29 कर्मचारियों को ड्यूटी रिसीव न करना महंगा पड़ सकता है। प्रशासन ने इन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में चार्ज अधिकारी ने डीसीपी नोएडा को पत्र भेजा है।

जानकारी के अनुसार जनगणना-2027 के लिए करीब 3000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 29 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। प्रशासन की ओर से उन्हें मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ड्यूटी संबंधी जानकारी और दस्तावेज भेजे गए, लेकिन उन्होंने ड्यूटी से जुड़े दस्तावेज लेने से भी इनकार कर दिया।

जनगणना के दौरान यही कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्र करते हैं और सरकारी रिकॉर्ड तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशासन का कहना है कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें असहयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चार्ज अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी लेने से इनकार करने वाले 29 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीसीपी को पत्र भेजा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ड्यूटी ग्रहण कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती के बाद संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी देखे:-

यूपी का आम और बनेगा खास , उपज तो बढ़ेगी ही, गुणवत्ता भी सुधेरगी
खराब मेंटेनेंस को लेकर पंचशील प्रतिष्ठा के निवासीयों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
यमुना प्राधिकरण को पांच साल में हुडको से मिलेंगे 30529 करोड़
नोएडा एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू विमानों के उड़ान का शेड्यूल एक अक्टूबर को होगा तय
एसीईओ मेघा रूपम ने किया जू -1 सेक्टर का दौरा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी
स्वच्छता रैंकिंग में स्टेलर वन सोसाइटी पहले पायदान पर
यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में ‘इंडिया चिप’ सेमीकंडक्टर परियोजना का किया शिलान्यास, मुख्यमंत्...
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन : भारत की 'कोवैक्सीन' को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी
ट्रेन से कटकर दो की मौत
दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा, युवक की हत्या – पुरानी रंजिश में सनसनीखेज वारदात, CC...
चार मूर्ति चौक हादसा: निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने से युवक-युवती की मौत, प्राधिकरण ने जांच शुरू की
उत्तर प्रदेश में अवैध कामों के पीछे भाजपाइयों का हाथ: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
7 माह में 175 बदमाश गिरफ्तार, कई सरगना भी चढ़े पुलिस के हत्थे