ग्रेनो, आईआईटीजीएनएल, एमएमएलएच-एमएमटीएच का अध्ययन करने आए 6 आईएएस अफसर

–ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ व एसीईओ ने साझा की जानकारी
–आईआईटीजीएनएल टाउनशिप के इंफ्रा को मौके पर जाकर देखा

ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार में बतौर सहायक सचिव तैनात 6 आईएएस अफसर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आईआईटीजीएनएल की स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) का अध्ययन करने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। इन अफसरों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक कर टाउनशिप और एमएमएलएच-एमएमटीएच के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भारत सरकार में बतौर सहायक सचिव तैनात 6 आईएएस अफसर आयूषी प्रधान, बेंजो पी. जोस, फडतरे अनितेश अशोक, प्रिया रानी, सलोनी छाबड़ा, जुफिशन हक मंगलवार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में जमीन अधिग्रहण से लेकर विकास कार्यों तक के बारे में जानकारी और अपने अनुभव साझा की। सीईओ ने कहा कि किसानों से जमीन लेकर उद्योगों को देने के पीछे मुख्य मकसद रोजगार और निवेश है, ताकि यहां के युवाओं को जीवकोपार्जन का एक जरिया बन सके। उन्होंने इन छह अफसरों को रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करने की सीख दी। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के बारे में जानकारी दी। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब तक 30 से अधिक बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित किया गया है। इनमें से हायर जैसी बड़ी कंपनियां फंक्शनल हो चुकी हैं। ये कंपनियां अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 23 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी दे रहीं हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने टाउनशिप में ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन सिस्टम, 24 घंटे बिजली-पानी और सुरक्षा सिस्टम पर जानकारी दी। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के अंतर्गत रेल, मेट्रो और बस टर्मिनल विकसित किए जाने के बारे में भी बताया। इन अफसरों के समक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर और परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। इस दौरान आईआईटीजीएनएल की टीम भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, एक की मौत तीन घायल
यमुना प्राधिकरण और मेडिकल एक्सीलेंस जापान के बीच बड़ा समझौता, मेडिकल डिवाइस सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में IHE 2024 को लेकर सरगर्मियां हुई तेज़
ट्रेन से कटकर एक एक व्यक्ति की मौत
G20 Summit In India : G20 ने लगाया दिल्ली समेत एनसीआर की रफ्तार को ब्रेक, लग रहा है लंबा जाम
अभूतपूर्व: देश के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के मुख्यन्यायाधीश NV रमण ने 9 नए जजों को एक साथ...
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
ऑनलाइन ठगी : तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, सरकार करेगी आपकी हेल्प
ग्रेटर नोएडा के शिक्षाविद् और साहित्यकार भगवत प्रशाद शर्मा को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग आज: ट्रायल रन की शुरुआत, 90 दिनों में कॉमर्शियल ल...
पाकिस्तान से दिल्ली-NCR के लिए आएगी बड़ी मुसीबत, अभी से हो जाएं सतर्क
यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट