भारतीय नववर्ष मेला “उमंग” का आगाज़

ग्रेटर नोएडा। शहर में बड़े ही हर्षोल्लास से भारतीय नववर्ष मनाया जा रहा है, भारतीय नववर्ष मेला समिति की ओर से यह आयोजन सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित विक्टरी वर्ल्ड स्कूल में मनाया जा रहा है। शनिवार को दो दिवसीय मेले का उदघाटन नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
उन्होंने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जनता को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए भारतीय नववर्ष मनाने के समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति परिवर्तन के साथ आने वाले नववर्ष के बारे में सभी को पता होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बच्चों को हिन्दी महीनों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिये, उन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों के कार्यों का निरीक्षण कर उनका उत्साह वर्धन भी किया। मेले के विभिन्न आकर्षणों में निम्नलिखित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन्द्रधनुष रंग भरो प्रतियोगिता में 75 बच्चे, रंगोली में 15, महापुरुष सज्जा 10, मिले सुर मेरा तुम्हारा (गायन) 30, एकल नृत्य में 40, प्रतिभा प्रदर्शन में15, प्रोजेक्ट व पोस्टर में 15 में शामिल हुए। मेले में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सहभाग किया जा रहा है एवं स्टॉल लगाकर संस्थाओं के कार्य के बारे में जानकारी दी गई। आगंतुकों ने विभिन्न प्रकार की खाद्य पदार्थों की दुकानों का भी जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष देवीशरण, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा,संयोजक हरीश ठाकुर, महासचिव विवेक कुमार, सह संयोजक नरेन्द्र भाटी,अजीत सिसोदिया, कोषाध्यक्ष ललित, स्वागत समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, नौरंग सिंह, श्याम रावत, प्रवीण गर्ग, नरेन्द्र, सुबीर घोष,मिथिलेश, सूरज समेत अनेक कार्यकर्ताओं के व्यवस्था में सहभाग किया। आयोजन समिति ने नगर वासियों से नववर्ष मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर के दो हज़ार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में ई.आर.के. और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण, सफाई और रिकॉर्ड प्...
PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
सीएम योगी आज वाराणसी में : तीसरी लहर की व्यवस्थाओं को परखेंगे मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन मुस्तैद
यूपी में लॉकडाउन के आदेश के बाद शराब की दुकानों पर मारामारी, एक-दो बोतल नहीं, पेटी खरीदते दिखे लोग
दिल्ली में आज सामने आए 3583 संक्रमित, केजरीवाल बोले- अभी लॉकडाउन लगाने जैसे स्थिति नहीं
किल्लत दूर: दिल्ली को हर दिन मिलेगी 378 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले महीने से लगेगा टोल, एनएचएआई ने मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव 
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज : “बेसिक्स ऑफ़ न्युमेटिक टेक्नोलॉजी” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला
Coronavirus का Delta Plus Variant,फेफड़ों के लिए कितना खतरनाक -सेंट्रल पैनल चीफ ने दी जानकारी
Monsoon Updates: भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को मिली राहत, यूपी-बिहार में बारिश
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
गौतम बुद्ध नगर में शीत लहर से बचाव के लिए बनाए जाएंगे रैन बसेरे, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए निर्दे...
जेल में बंदियों ने दिखाया दमखम , खेली शतरंज
CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेट शीट, ऐसे करें चेक
शारदा विश्विधालय में अन्तार्ष्ट्रीय मोनोपॉज दिवस मनाया गया