करणी सेना में बड़ा विस्तार: आर्यन प्रताप सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। श्री राजपूत करणी सेना ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने एटा जनपद के मूल निवासी एवं वर्तमान में ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले युवा कारोबारी आर्यन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कहा कि आर्यन प्रताप सिंह के संगठन से जुड़ने से करणी सेना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर समाजहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी देखे:-

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
उच्च अधिकारियों संग बैठक विफल, 10% प्लॉट और मुआवजे की मांग पर किसान अड़े, SKM का कल दिल्ली कूच
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रतिनिधिमंडल
Padma Awards: पं. छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान, बनारस घराने के सम्मान में हुई बढ़ोतरी
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
जिन्ना पर विवाद: सीएम योगी का पलटवार, पटेल की तुलना शर्मनाक, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी
UPDATE: दादरी नगरपालिका- निकाय चुनाव मतगणना
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने धूमधाम से मनाया एमएसएमई दिवस, जिलाधिकारी व उद्योग विभाग के अधिकारी हुए ...
रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
अस्तौली में विकास कार्यों का निरीक्षण, टोरिफाइड चारकोल प्लांट पर ग्रामीणों की शंकाएं दूर
शारदा विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता पर प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन
क्यूपी कॉर्पोरेशन (जापान) का यमुना सिटी में ₹200 करोड़ निवेश प्रस्ताव; 10 एकड़ के फूड प्रोसेसिंग प्ल...
शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एकमप्रीत मिली 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक बंद होने के संबंध में सूचना
दो प्रोजेक्टों के 924 और फ्लैट खरीदारों को जल्द मिल सकेगा मालिकाना हक