ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, पहली बार होगी बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी

03 से 13 जून तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे मुकाबले, शिखर धवन से लेकर क्रिस गेल तक दिखाएंगे दम

ग्रेटर नोएडा। शहर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) की मेजबानी करने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 जून से 13 जून तक होने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे। लीग में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan, स्पिनर Harbhajan Singh, विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान Ross Taylor, Thisara Perera और Tillakaratne Dilshan जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बिग क्रिकेट लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip के सहयोग से आयोजित इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें कुल 18 मुकाबले खेलेंगी। मौजूदा चैंपियन मुंबई मरींस टीम है। लीग की सबसे खास बात यह है कि देशभर से चुने गए 60 शौकिया क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इनके अलावा कई पूर्व आईपीएल खिलाड़ी भी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

भारत में टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार 11 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 25 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

ईज माई ट्रिप के संस्थापक एवं चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग के साथ जुड़ना बेहद उत्साहजनक है। यह मंच क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों और जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को एक साथ लाने का काम कर रहा है। वहीं लीग कमिश्नर Dilip Vengsarkar ने कहा कि बीसीएल का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे महान खिलाड़ियों के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में 27 मई से इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप, क्रिकेट के दिग्गजों की होगी भिड़ंत
फ्रेंड्स स्पोर्ट्स अंडर - 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : ब्लू टाइगर्स ने जीता पहला मैच
गलगोटिया इंटर कॉलिज स्पोर्टस लीग 2022 का आज भव्य समापन किया गया
इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2021 : चरण सिंह रोलर स्केटिंग एकेडमी के बच्चों ने दिखाया जलवा ,...
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच: योगी सरकार का बड़ा कदम, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स अंडर-...
शारदा विश्वविधालय की छात्रा इशिका करनानी ने एक बार फिर विश्वविधालय एवं जिले का नाम रोशन किया, शूटिंग...
शारदा विश्विद्यालय टी 10: डॉ. सिद्धार्थ रावत की चमकदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से मेडिकल एकादश सेमीफाइनल ...
बारिश से प्रभावित बिग क्रिकेट लीग मुकाबले में गुजरात डायमंड्स ने मुंबई मरीन्स को 44 रनों से हराया; न...
एनआईईटी ने 9 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल विनर ट्रॉफी पर किया कब्जा, एकेटीयू स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का गल...
सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बन रहा है खेलों का हब: 18,000 से ज्यादा खेल मैदानों का हुआ विक...
आज हुई आईपीएल 2018 की निलामी
खेलो इंडिया सेंटर के सफल संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षक की आवश्यकता
DPS फुटबॉल प्रतियोगिता में जोश और जुनून: 22 टीमों की भागीदारी, ग्रेटर नोएडा बना खेल का केंद्र
CISCE फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का गौरवपूर्ण समापन: प्रयागराज और लखनऊ नॉर्थ ने दिखाया दम, खिलाड़ियों न...
नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दनकौर के बच्चों का दमदार प्रदर्शन, 15 में से 11 ने ज...
शारदा विश्विद्यालय में 72nd वरिष्ठ राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ