निक्की भाटी मामले में समझौते की खबरें, पंचायत के बाद दोनों परिवारों ने लिया फैसला! : मीडिया रिपोर्ट्स
ग्रेटर नोएडा : निक्की भाटी मामले को लेकर मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पंचायत के बाद समझौता होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की भाटी की बहन कंचन अपने ससुराल वापस जाएगी। वहीं यह भी चर्चा है कि निक्की के बच्चों के नाम प्रॉपर्टी किए जाने पर सहमति बनी है। खबरों के अनुसार निक्की के पिता कोर्ट में एफिडेविट देकर मामला वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत और पंचायत के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा।
