हबीबपुर गांव पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम, विकास कार्यों और समस्याओं का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा : हबीबपुर गांव में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने पहुंचकर गांव की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग पर पहुंची टीम ने मौके पर हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई।

गांव की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रणबीर चौधरी के नेतृत्व में कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया गया था। ज्ञापन में अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की गई थी।

सीईओ के निर्देश पर पहुंची टीम ने गांव में बने बरात घर, अंत्येष्टि स्थल समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम को कई समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग उठाई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने सीईओ का आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस पर दिया जाएगा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
IMS Ghaziabad में संस्कृति का रंगीन संगम, Melange 2025 ने रचा रचनात्मकता का इतिहास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच आवासीय भूखंडों की योजना निकाली
किसानों के हक़ की गूंज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में, मंत्री नंद गोपाल नंदी से प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठ...
मोहर्रम के मद्देनजर ट्रेफिक एडवाइजरी जारी
Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया
ग्रेटर नोएडा : परीचौक पर बंद पड़े फ़व्वारे को चालू कराया।
गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले बख्शे न जाएं : सीएम योगी
सैमसंग कंपनी की ओर कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे
वायु प्रदूषण की बढ़ती चिताओं को दूर करने व स्वच्छ वायु के लिए गौतमबुद्धनगर फोरम फॉर क्लीन एयर का किय...
गौतमबुद्धनगर  :  सीएम योगी ने   सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया गया अनावरण, 12.12 करोड़ रूपये की ...
ओमकार भाटी बने सेक्टर पी-3 आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष
जयकरण दादूपुर बने भारतीय किसान युनियन कृषक शक्ति  के जिला अध्यक्ष
ग्रेनो के सेक्टर पाई – 4 में ग्रैंड माँ , स्कूल व डे केयर सेंटर का उदघाटन I
गणतंत्र दिवस पर सेंट जोसेफ स्कूल में ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्राधिकरण का शिकंजा, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त