26 मई से ग्रेटर नोएडा में लगेगा विशाल नि:शुल्क योग शिविर, योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज देंगे योग व स्वास्थ्य का मार्गदर्शन

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के तत्वावधान में 26 मई से 31 मई 2026 तक ग्रेटर नोएडा में विशाल नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का संचालन पतंजलि योग विद्यापीठ के योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में होगा। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक मॉर्डन स्कूल, डेल्टा-1, ग्रेटर नोएडा (मैट्रो स्टेशन के निकट) में किया जाएगा। शिविर में योग, प्राणायाम और प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग ही स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है।

वीरेश भाटी ने जानकारी दी कि योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक गामा-2 स्थित आर्य दीप पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रोगियों को देखेंगे। शिविर का समापन 31 मई को वैदिक यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान सरदार मंजीत सिंह, प्रधान धर्मवीर सिंह, वीरेश भाटी, श्यामवीर भाटी, रणवीर प्रिंसिपल, कमल सिंह आर्य, मांगेराम प्रधान, ओमवीर एडवोकेट, हरवीर पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी देखे:-

Corona Update : जानिए क्या है हाल, एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हज़ार के पार
स्वास्थ्य एवं योग : जंघा-शक्ति-विकासक क्रिया से पाएं मजबूत और सुडौल जंघाएँ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि ...
बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
कोरोना पॉलिसी में बदलाव, संक्रमित मरीजों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस
रोटरी क्लब द्वारा हाइपरटेंशन पर वार्ता व हेल्थ शिविर आयोजन
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर मेगा इवेंट "वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग", गौतमबुद्ध ...
विशाल योग शिविर में दूसरे दिन गूंजे स्वास्थ्य मंत्र, स्वामी कर्मवीर महाराज ने सिखाई मृदु कपालभाति की...
GIMS में टीबी परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
अब संपन्न लोगों के लिए भी जिम्स में सुविधा उपलब्ध
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बीमार व बुजुर्ग घर में लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन, ह्यूमन टच फाउंडेशन ने अल्फा 2 में लगाया कैम्प 
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या बढ़ी , एक की मौत
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खुशी का संगम: प्रतीक स्टाइलोम मैराथन में हर उम्र के लोग हुए शामिल, डा...
डॉ. अमित गुप्ता बने आरएसएसडीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
देखिए यथार्थ अस्पताल मे रोबोट और डॉक्टरस का अनोखा संगम