लाइसेंसी पिस्टल की दुनाली साफ करते हुए लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महाबड़ गांव में लाइसेंस पिस्टल की दुनाली साफ करते समय दूध व्यापारी के पेट में खुद को गोली लग गई। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती।
शुक्रवार को महाबड़ गांव में दूध व्यापारी विनोद अपनी लाइसेंसी पिस्टल की दुनाली को साफ कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। और उनके पेट में गोली जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर के सभी लोग दौड़े और उन्हें लहूलुहान हालत में देखकर दादरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए। उन्हें गाजियाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार कहना है कि इस तरह की कोई सूचना अभी कोतवाली तक नहीं मिली है। लेकिन मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।