3rd सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
जेपी पब्लिक स्कूल सेक्टर 128 नोएडा के विद्यार्थी विराज शर्मा क्लास 8th बी के विद्यार्थी ने नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राज्य को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विराज शर्मा उत्तर प्रदेश की टीम का आयु वर्ग 14 में गोलकीपर था स्कूल में स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया की यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 15 मई से 17 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट ई.टी.ई. कॉलेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया
बच्चों को मेडल जीतने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली मलिक ने बच्चे को मेडल पहनकर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा,
“यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के समग्र विकास के दृष्टिकोण को दर्शाती है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं टीम और उनके कोच को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ और खेल विभागाध्यक्ष (HOD Sports) सुश्री हिमांशी ने भी बच्चे को बधाई दी
