सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय राजपूताना” के नारों से गूंजा शहर

ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा वीर शिरोमणि हिन्दू सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा से प्रारंभ होकर जीएनआईओटी कॉलेज तक पहुंची, जहां समाज के गणमान्य लोगों एवं वक्ताओं ने वीर महापुरुषों के शौर्य, बलिदान और एकता के संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि “एकता में ही शक्ति है” और अपने गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शोभायात्रा में आसपास के जिलों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा में लगभग 300 कार और बाइक शामिल रहीं।

विशेष बात यह रही कि इतनी विशाल शोभायात्रा के बावजूद पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। पहले लगभग 1000 वाहनों की यात्रा प्रस्तावित थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अपील का सम्मान करते हुए वाहनों की संख्या सीमित कर करीब 300 तक रखी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल परमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष समरपाल चौहान, वरिष्ठ सदस्य कुंवर दिलीप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल चमन सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत चौहान, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री पवन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र रावल, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह, प्रदेश संरक्षक देवेंद्र भदौरिया, जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर, संगठन मंत्री रोहित शेखावत, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर चौहान, जिला मंत्री सत्यवीर सिंह राजपूत और जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य महंत जगदीश्वर दास जी महाराज एवं पूज्य महंत राममंगल दास जी महाराज ने भी सहभागिता की और समाज को धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय पृथ्वीराज चौहान”, “जय राजपूताना” और “जय मां भवानी” के जयघोषों से वातावरण गूंजता रहा।

यह भी देखे:-

पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने साटे 2023 और एससीओ टै्रवल मार्ट का उद्घाटन किया
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर के नवनिर्मित कार्यालय का किया गया विधिवत उद्घाटन
शीघ्रता से करें जन समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री
राष्ट्रचिंतना की छठी मासिक गोष्ठी अयोजित, जनसंख्य विस्फोट, कुपोषण, खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा
ग्रेटर नोएडा के चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा ‘कैलेंडुला’, पुष्प प्रदर्शनी से पहले शहर को मिलेगा...
बच्चों कोवोवैक्स वैक्सीन : 7 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी वैक्सीन, दूसरे-तीसरे फेज का ट्रायल...
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...
प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली - दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी
ग्राम मकौड़ा में रालोद नेता निशान्त भाटी के निवास पर ग्रामीणों ने एनडीए की जीत पर मनाया जश्न
यूपी: माफिया से छुड़ाए जमीन पर गरीबों को सस्ता मकान दिलाने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश, पत्रकार-...
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति,
तीनों प्राधिकरणों की नीतियों में लाई जाएगी एकरूपता : मनोज सिंह
तीसरी ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: राय स्पोर्ट्स अकादमी बनी ओवरऑल विजेता
दनकौर में  कुड़ा-घर को हटाए जाने को लेकर‌ किसान एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन 
फिल्म सिटी का शिलान्यास और मेडिकल डिवाइस पार्क का लोकार्पण दिसंबर में, CM योगी करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी