40% फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन आज, 1700 छात्रों के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित The Wisdom Tree School के खिलाफ अभिभावकों ने शनिवार, 16 मई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर आयोजित होगा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लगभग 40 प्रतिशत तक फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे करीब 1700 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

अभिभावकों के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में स्कूल प्रबंधन ने मीडिया में प्रकाशित कथित अवैध निर्माण और बेनामी संपत्ति से जुड़ी खबरों को गलत बताते हुए छात्रों की शिक्षा की सुरक्षा और निरंतरता बनाए रखने का आश्वासन दिया था। बैठक के दौरान स्कूल निदेशक वीरेंद्र कौशिक द्वारा अभिभावकों को एक लिखित शपथपत्र (Affidavit) देने की बात कही गई थी, जिसमें यह स्पष्ट किया जाना था कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई, फीस और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

अभिभावकों का आरोप है कि कई बार अनुरोध और ड्राफ्ट साझा किए जाने के बावजूद अब तक स्कूल प्रबंधन ने कोई आधिकारिक शपथपत्र जारी नहीं किया। वहीं फीस वृद्धि के मुद्दे पर भी अभिभावकों को कोई राहत नहीं दी गई। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य से कई बार मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिभावक समिति के प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभिभावक अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

अभिभावकों ने मीडिया से भी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं और बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की है।

यह भी देखे:-

ईशान आयुर्वेद में गुरुनानक देव की जयंती गुरु पर्व पर वैदिक हवन का आयोजन
शारदा विश्वविधालय के विभिन्य संकायों द्वार बजट से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित
स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में GL बजाज के स्टूडेंट स्टार्टअप्स की दमदार
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए
गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर
विश्व स्वास्थ्य संगठन: कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर वैज्ञानिकों की जांच में चीन का अड़ंगा 
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गूंज उत्सव का भव्य आयोजन
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस : छात्र -छात्राओं द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वाल्कथॉन का आयोजन 
जी. एन. आई. ओ. टी. के छात्रों के लिए "सायोनारा " - विदाई समारोह का आयोजन
पांच दिवसीय 17वें रयान अंतर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव 2023 का दिल्ली में हुआ समापन
ऑनलाइन इनकम : घर बैठे कमा सकते है लाखों रुपये , 5 ट्रेंडिंग ऑनलाइन वर्क
यूपी बोर्ड रिज़ल्ट घोषित, गौतमबुद्ध नगर में 10 वीं में तानिष तो 12 वीं में निधि रानी ने किया टॉप
सिटी हार्ट अकादमी : तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ मेहंदी कॉम्पटीशन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवा शोधवीर समागम -2022 का किया उद्घाटन
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन