Aarya Fashions और Lloyd Institute के बीच MoU, युवाओं को मिलेंगे रोजगार और ट्रेनिंग के अवसर
डॉ. खुशबू सिंह बोलीं — स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा बेहतर करियर प्लेटफॉर्म
ग्रेटर नोएडा। Aarya Fashions और Lloyd Institute of Engineering and Technology, ग्रेटर नोएडा के बीच शुक्रवार को इंडस्ट्री-अकैडमिया सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में Lloyd Institute के डीन डॉ. एस.पी. द्विवेदी एवं उनकी टीम मौजूद रही।
इस सहयोग के तहत छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल के जरिए युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
Aarya Fashions की संस्थापक एवं CEO डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि संस्था युवाओं को आगे बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से युवाओं को सही करियर दिशा और व्यावहारिक अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन, विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की सोच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
