ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार

एंजेल शर्मा ने 95.4% अंक हासिल कर किया टॉप, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शानदार परिणाम के लिए बधाई दी।

विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा आयुष भाटी और स्वास्ति आर्या ने ह्यूमैनिटीज में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तेजस कसाना ने साइंस स्ट्रीम में 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि देवांश त्रिपाठी और कायना भाटी ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91 प्रतिशत और पारस शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की धूम, वैश्विक व्यापार नवाचार पर मंथन
अष्टम आयुर्वेद दिवस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई संपन्न
AKTU:कार्यपरिषद की बैठक में एआई मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के लिए 85 संस्थानों में सीट बढ़ाने के प्र...
एकेटीयू छात्रों को करायेगा समर ट्रेनिंग व इंटर्नशिप, इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों की दी जाएगी जान...
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद (IBC) द्वारा किया गया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का...
“इट्स ओके” वर्कशॉप में झलकी संवेदना और संबल की मिसाल, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के अभिभावक हुए भावना...
आईईसी कालेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
जीडी  गोयनका में मनाया गया राम नवमी का पर्व
रायन इंटर नेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के छात्रों युथ गेम्स - 2022 में झटके  4  स्वर्ण 1 कास्य पदक
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में ग्रेटर नोएडा से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अहम जिम्मेवारी
REPUBLIC DAY CELEBRATIONS AT RYAN GREATER NOIDA
नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी)  का  गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी  कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने किया स्वा...
जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना कहा से आया, पढ़े पूरी खबर
रयान इंटरनेशनल स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन: आपदा की घड़ी में सुरक्षा उपायों का किया गया अभ्यास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्य संस्कृति में एक आदर्श बदलाव: अदिति बासु रॉय, प्रधानाचार्या ग्रैड्स...