NIIMS में आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी तकनीकों पर शैक्षणिक सत्र

विशेषज्ञों ने फेकोडायनामिक्स की बारीकियों से कराया अवगत

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIIMS) के नेत्र रोग विभाग द्वारा आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी तकनीकों पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया। “फेकोडायनामिक्स – एस्पिरेशन फ्लो रेट, वैक्यूम, अल्ट्रासाउंड पावर और इरिगेशन” विषय पर आयोजित इस सत्र में अल्कॉन के सर्जिकल डेवलपमेंट कंसल्टेंट अविनंदन बागची ने आधुनिक सर्जिकल फ्लूडिक्स और मोतियाबिंद सर्जरी से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।

सत्र में बताया गया कि एस्पिरेशन फ्लो रेट, वैक्यूम और अल्ट्रासाउंड पावर जैसी तकनीकें सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही आंख के अंदर स्थिरता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर परिणाम देने पर विशेष जोर दिया गया।

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जे.एस. भल्ला ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों और चिकित्सकों के क्लिनिकल ज्ञान व सर्जिकल कौशल को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य, पीजी रेजिडेंट्स और इंटर्न्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

कैलाश  दीपक अस्पताल का शुभारम्भ, अत्याधुनिक सुपर  मल्टीस्पेशियलिटी विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा सुसज...
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट का आयोजन
नोएडा  में क्या है कोरोना का हाल, जानिए, डीएम ने जारी किया टॉल फ्री नंबर 
Bridging the Care Gap: A Hospital's Vision for Inclusive Cancer Care
World Tuberculosis Day 2021: कोरोनाकाल में टीबी की दवा न छोड़ें मरीज, हो सकता है खतरा
यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
डॉक्टर अमित गुप्ता को राइजिंग स्टार ऑफ़ डायबिटीज अवार्ड से
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब
भारतीय योग संस्थान ने मनाया योग दिवस, 400 साधक -साधिकाओं ने एक साथ किया योगाभ्यास 
दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।
आइटीएस डेंटल कॉलेज में IACDI की कार्यशाला, छात्रों ने सीखा मरीजों के मुस्कान निखारने की तकनीक
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
बैक्सन होम्योपैथी एवं जीबीयू ने मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा में "रक्तदान का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन
शारदा डेन्टल कॉलेज द्वारा जिला जेल में कैंप लगाकर चेक किये गए बंदियों के दांतों