सर्व जातीय महापंचायत से पहले पुलिस अलर्ट, कई सामाजिक लोग हाउस अरेस्ट

दादरी में कपिल शर्मा एडवोकेट बोले — शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखें अपनी बात

दादरी। ब्रह्मपुरी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित होने वाली सर्व जातीय महापंचायत से पहले क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। महापंचायत को लेकर कई सामाजिक और प्रमुख लोगों को अलग-अलग स्थानों पर रोके जाने तथा हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में बनी रहीं।

इसी क्रम में अधिवक्ता एवं समाजसेवी कपिल शर्मा को भी उनके गांव बील अकबरपुर स्थित आवास से बाहर निकलते समय पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी रहीं।

कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी बात शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और सम्मान के साथ खड़ा होना है।

उन्होंने सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों से महापंचायत में पहुंचकर मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से कोई ठोस निर्णय लेने की अपील की। साथ ही कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था हर स्थिति में कायम रहनी चाहिए तथा कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले।

उन्होंने मां, बहन-बेटियों को लेकर दोनों पक्षों से की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए समाज से संयम और मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

महापंचायत से पहले क्षेत्र में बढ़ी पुलिस सक्रियता और सामाजिक संगठनों की गतिविधियों को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर जारी रहा।

यह भी देखे:-

दनकौर सरकारी अस्पताल बंद होने की कगार पर, करप्शन फ्री इंडिया ने किया प्रदर्शन
यमुना प्राधिकरण: एयरपोर्ट के पास आशियाना पाने के लिए सवा लाख से अधिक ने किया आवेदन
एस्टर पब्लिक स्कूल में एस्टर मॉडल संयुक्त राष्ट्र संघ-2024 का आयोजन, ज्वलन्त विषयों पर बच्चों ने की...
बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में 
Loksabha Election Ga utam buddha Nagar 2024: 30 लोगों ने पहले दिन नामांकन पत्र लिया
गौतमबुद्ध नगर में आज से चलाया गया “मेरी माटी, मेरा देश'अभियान
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया 78वा स्वतंत्रता दिवस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसों ने छीन ली चार जिंदगियां
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 एक्सक्लूसिव मीडिया प्रिव्यू के साथ शुरू हुआ, देश व विदेश की कंपनियों ने क...
गांधी जयंती पर आमजन की समस्याओं को लेकर “मौन उपवास” करेगी “जय हो सामाजिक संस्था”
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर का मंथन ब्रेकफास्ट गोष्ठी आयोजित
ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching Live: चांद के बाद अब सूरज की बारी, अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती त...
Yamuna Authority (यीडा) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
सेक्टर डेल्टा टू में आवारा पशुओं का आतंक - आलोक नागर
सबसे बड़े हॉस्पिटेलिटी शो, आईएचई 2024 का भव्य उत्सव के साथ शुभारंभ