स्टार्टअप में भी इंदौर बनेगा नंबर-1, ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ में 50 विजनरी फाउंडर्स का सम्मान
इंदौर। इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ शहर के उभरते स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और इनोवेशन की ऊर्जा का बड़ा मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में शहर के 50 इमर्जिंग स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया, वहीं 100 से अधिक स्टार्टअप्स की यात्रा और उपलब्धियों को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के जरिए प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व Orbosys Global Private Limited के फाउंडर Prabhat Agrawal ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स Pooja Mogal, Ritu Agrawal, Prakash Agrawal और Shubham Patidar की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं AIS Signature ने ऑफिशियल पावर पार्टनर के रूप में आयोजन को सहयोग दिया।
कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा PR 24×7 के साथ आयोजित विशेष टॉक शो, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग, ब्रांड प्रेजेंस और स्मार्ट पीआर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। सेशन में Neha Gour, Narendra Sen, Pushpendra Agrawal और Himanshu Chaturvedi जैसे अनुभवी उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
नेहा गौर ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की शुरुआती कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि पब्लिक रिलेशंस केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास निर्माण की मजबूत नींव है, जो कठिन समय में भी किसी ब्रांड को मजबूती प्रदान करती है।
वहीं प्रभात अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान दिलाना है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि अब इनोवेशन मध्य भारत की नई पहचान बनता जा रहा है।
समारोह में टेक्नोलॉजी, फूड, हेल्थ, मीडिया, स्पोर्ट्स, ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई स्टार्टअप्स के फाउंडर्स को सम्मानित किया गया। इनमें रोशन कुशवाहा, शुभम पाटीदार, आशीष गुप्ता, पूजा विश्वकर्मा, भरत राठौड़, निहित सबलोक, प्रकाश अग्रवाल, अमित चावला, अभिषेक उपाध्याय, गौरव फांसे, यशराज गायकवाड़, डॉ. रितेश अग्रवाल, अनुज भटनागर, मोहित शर्मा, प्रशांत पटेल, जयेश कुमार गुलाटी, अमित अग्रवाल, पूजा पडियार, श्रेयांश जैन, उत्कर्ष चौरसिया, आनंद शर्मा, अंशुमन उपाध्याय और ईशान मिश्रा सहित कई युवा उद्यमी शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार यह पहल केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि इंदौर के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन स्थानीय इनोवेशन, रिसर्च, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
