गौतमबुद्धनगर के चार खिलाड़ी उत्तर प्रदेश रोल बॉल टीम में चयनित, जिले में खुशी की लहर

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 3rd सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है।

बालक वर्ग में विराज शर्मा पुत्र श्री जगदीश चंद्र शर्मा, निवासी अजनारा डैफोडिल सेक्टर-137 नोएडा का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में सुरभि प्रिया पुत्री श्री विकास कुमार निवासी सेक्टर-99 नोएडा, सारन्या आर्य पुत्री श्री प्रदीप आर्य निवासी गंधर्व सोसाइटी ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा तथा गौरांगी कसाना पुत्री श्री सत्येंद्र कसाना निवासी जेपी अमन सोसाइटी सेक्टर-150 नोएडा को प्रदेश टीम में जगह मिली है।

गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर एवं सचिव रविकांत ठाकुर सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश बालक वर्ग टीम के कोच के रूप में जिले के कोच मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश टीम का अभ्यास शिविर 12 मई से 14 मई तक गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा, जिसमें चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश टीम 14 मई को गाजियाबाद से शिमला के लिए रवाना होगी।

यह चैंपियनशिप 15 मई से 17 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट ईटीई कॉलेज में आयोजित की जाएगी। गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

यह भी देखे:-

विकास यात्रा थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
सफाईकर्मियों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू
ट्रेन से कटकर एक एक व्यक्ति की मौत
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, हीट वेव/लू से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें...
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान
Delhi World Public School में प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
Yamuna Authority (यमुना प्राधिकरण) फिर लाएगा एकमुश्त समाधान योजना, बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
मतदाता सूची जारी: 15 लाख से अधिक वोटर, नए नाम जुड़े—कई नाम कटे, राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम सूची
राष्ट्र के युवाओं का दायित्व है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण: श्रीचंद शर्मा'
भारतीय किसान यूनियन में राजीव मलिक को बड़ी जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष व चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त
लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया, बोले- जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार...
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा