गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, जितेन्द्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी दादरी के पद से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। वहीं पवन कुमार को द्वितीय सेंट्रल नोएडा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

इसी क्रम में अनिल कुमार पाण्डेय को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शकील मोहम्मद को यातायात नोएडा/सेन्ट्रल नोएडा/ग्रेटर नोएडा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उमेश यादव को मुख्यालय सम्बद्ध से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। वहीं राधारमन सिंह अपने वर्तमान पद सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अब सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।

पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संयुक्त जिला अस्पताल नोएडा में मनाया गया जन्मोत्सव
ट्रेन से कटकर दो की मौत
कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्षय में होगा भव्य नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन
चुनाव 2024: बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, न NDA न INDIA, मायावती का बड़ा एलान
Yamuna Authority (यीडा) में दो महीने से अटके 110 नक्शे मंजूर, 71 पर आपत्तियां, 25 फंसे फीस जमा न होन...
हाई राइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, फायर हाइड्रेट सिस्टम ने आग पर काबू पाया
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित गांवों में बनेगी विकास और स्वच्छता समिति, ग्रामीण करेंगे निगरानी
यमुना प्राधिकरण में सभी प्रकार की सुविधाएं होगी ऑनलाइन
जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश
खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में मनाई गई नववर्ष की खुशियां, किया सहभोज
सेक्टर 93 नोएडा में स्केटिंग का इंटर हाउस चैंपियनशिप का आयोजन
कोरोना वायरस : 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33,376 नए मामले , 308 लोगों की कोरोना से मौत
जीएल बजाज के छात्र अमन गुप्ता ने नेशनल हैकथॉन टेकसर्फ 2023 में पहला स्थान जीता
स्ट्रीट लाइट की शिकायत मिलने पर 24 घंटे में हो ठीक करें-एसीईओ