गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एडीसीपी के तबादले

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा के पद से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार को यातायात विभाग से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अभय कुमार मिश्रा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 के दायित्व सौंपे गए हैं। वहीं सुधीर कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बनाया गया है।

इसी क्रम में राजेन्द्र Kumar गौतम को सेंट्रल नोएडा/अपराध से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स, मॉनिटरिंग सेल एवं आंकिक शाखा के दायित्वों का भी निर्वहन करना होगा।

पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: आपदाओं से बचाएगा बारकोड- भूकम्प, आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं बाढ से होगा बचाव
गौतमबुद्ध नगर में आम आदमी पार्टी का श्रमदान अभियान, संजय सिंह ने कहा – "नाकाम सरकारें सिर्फ दिखावा क...
दिल्ली एयरपोर्ट पर बनी तालाब जैसी स्थिति, विमान सेवाएं भी प्रभावित
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
LPG Cylinder Price: LPG के भी दाम बढ़े, जानिए अब क्या हो गई हैं कीमतें
कटाक्ष : जनता देख रही है साहब जी..-रोहित कुमार
पॉन्टी चढ्ढा फाउंडेशन ने पीसीएफ कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीज़न 6 की ट्रॉफी का अनावरण किया
भारत में उपचार करवाने आए विदेशी नागरिक की मौत
UP JEECUP Counselling 2021: पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट jeecup.nic.in पर जारी, इन स्टेप से ...
सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत ...
मिशन संजीवनी : होम आइसोलेशन कोरोना के मरीजों के घर-घर दवाओं की किट पहुंचा रही है मशहूर फूड चेन कंपनी...
शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
नोएडा शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का भव्य द्वितीय दिवस आयोजित
G20 Summit In India : Summit में कौन- कौन लेगा हिस्सा, देखें भारत आने वाले मेहमानों की लिस्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश यूपी में 30 अप्रैल से 15 मई के बीच कराएं पंचायत चुनाव