दादरी की क्रांति भूमि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों मशालों ने जगाई 1857 की वीरगाथा

“भारत माता की जय” और “देश के अमर शहीदों की जय” के नारों से गूंजा पूरा दादरी

ग्रेटर नोएडा। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को पुनर्जीवित करते हुए जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित भव्य “क्रांति मशाल जुलूस” ने रविवार शाम दादरी की ऐतिहासिक धरती को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हजारों लोगों के हाथों में जलती मशालें, तिरंगे और केसरिया ध्वज जब सड़कों पर उतरे तो पूरा दादरी “भारत माता की जय” और “देश के अमर शहीदों की जय” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय दादरी से हुआ, जहां संस्था के संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी तथा संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर जुलूस को रवाना किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर वत्स ने शहीद मंगल पांडे, संस्था अध्यक्ष संदीप भाटी ने अमर क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी कपिल गुर्जर ने वीर राजा राव उमराव सिंह की भूमिका निभाई। क्रांतिकारी स्वरूपों को लोगों ने मशाल भेंट कर घोड़ों पर सवार किया, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग मशालें लेकर उनके पीछे चल पड़े।

देशभक्ति गीतों और क्रांतिकारी नारों के बीच आगे बढ़ रहे इस विशाल मशाल जुलूस का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर क्रांतिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस दादरी ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत जुलूस दादरी बस स्टैंड स्थित वीर शहीद राजा राव उमराव सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचा, जहां विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी तथा प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में दादरी क्षेत्र एवं स्थानीय क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला और युवाओं से राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंत में संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने क्रांति मशाल जुलूस में शामिल हुए हजारों नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव परमानंद कौशिक एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाटी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा, सुनील कश्यप, दुर्रम यादव, अंकुर त्यागी, विशाल नागर, सचिन शर्मा, याकूब मलिक, हरीश बसोया, सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राव रविन्द्र भाटी, राव नीरज भाटी, राव विजय भाटी, अशोक पंडित, मौजीराम नागर, जितेंद्र नागर एडवोकेट, उमेश भाटी एडवोकेट, नवीन भाटी, राजकुमार आर्य, जगवीर बसोया, जावेद मलिक सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 186 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर समाधान
फीस बढ़ाने को लेकर अभिभावकों का करप्शन फ्री इंडिया संगठन के साथ विरोध प्रदर्शन
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, ब...
यूपी: प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय - मुख्यमंत्री योगी
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
10 नवंबर को केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में रोजगार मेले का होगा आयोजन
विशेष चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने पकड़ा 11 लाख 90 हजार रुपए
Big News: यमुनाएक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौके पर मौत
राष्ट्रगान एक अनिवार्यता बनाई जाए: साधना सिन्हा, नन्हक फाउंडेशन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता ...
खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए बस सेवा शुरू, पढें पूरी खबर
गलगोटियास विश्वविद्यालय के कमजोर विद्यार्थियों की एल जी इलैक्ट्रानिक इन्डिया प्रा० लि० कम्पनी ने आर्...
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
मिठाई की दुकान में लगी आग, अंदर सो रहे युवक की मौत
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
बाराही मेला में पहुंचे स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, कहा मेला का अर्थ मेल मिलाप आपसी मिलन