पंकज चौधरी पर टिप्पणी मामले में ऋषभ राज शर्मा बोले- अखिलेश यादव तुरंत मांगें माफी

ग्रेटर नोएडा। भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषभ राज शर्मा ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल द्वारा भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर की गई टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तत्काल पंकज चौधरी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और मीडिया सेल के जिम्मेदार पदाधिकारी को तुरंत हटाना चाहिए।

ऋषभ राज शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन किसी वरिष्ठ और सम्मानित जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग राजनीतिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाजवादी पार्टी की नकारात्मक सोच को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी का राजनीतिक जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। वर्ष 1989 में पार्षद पद से शुरू हुआ उनका सफर आज भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचा है। यह उनकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और जनसेवा का परिणाम है।

ऋषभ राज शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर पंकज चौधरी ने जमीन से जुड़कर अपने दम पर राजनीति में पहचान बनाई, वहीं अखिलेश यादव को सत्ता विरासत में मिली। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने नेताओं और मीडिया सेल को मर्यादित भाषा एवं स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं का पालन करने की सीख देनी चाहिए।

यह भी देखे:-

कोरोना वायरस : 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33,376 नए मामले , 308 लोगों की कोरोना से मौत
अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों को है मानवीय सहायता की दरकार- UNICEF
लीज बैक के लिए अपना पक्ष रखने को वकील ला सकते हैं किसान, जानिए लीज बैक की सुनवाई के लिए ग्रामवार शेड...
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा
सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुण वीर सिंह ने किया ईलाइब्रेरी के भवन का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी शुरू
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया रक्तदान शिविर
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “नवाचार और उद्यमिता प्रशिक्षण और अवलोकन-यात्रा” का हुआ शुभारम्...
यमुना शहर में नहीं होगी बिजली की किल्लत, सात सब स्टेशन तैयार
प्रेमी- प्रेमिका ने नदी में लगाई छलांग, प्रेमी की मौत
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग की निर्माण में आ रही बाधा हुई दूर, दिसंबर 2024 तक उड़ाने शुरू करने की कवायद...
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो 2025, 200 प्रदर्शक और 15,000 विज़िटर्स के साथ गू...
सोसाइटी में एक फ्लैट के किचन में लगी आग, मची अफरातफरी
Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया
गौतमबुद्धनगर: बाढ़ समिति की हुई बैठक