जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में रंगारंग फेयरवेल पार्टी, विद्यार्थियों ने यादगार बनाई विदाई शाम

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के एमबीए एवं इंटीग्रेटिड एमबीए विभाग द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने कॉलेज से विदा ले रहे सीनियर छात्रों को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक, डीन एवं विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने डांस, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग और सिंगिंग जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में आयोजित रैंप वॉक और परिचय सत्र ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, जहां विद्यार्थियों ने जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में बिताए अपने अनुभव साझा किए।

फेयरवेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। एमबीए विभाग में आकाश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल और कॉजल को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं इंटीग्रेटिड एमबीए में मोहित और खुशबू ने यह खिताब अपने नाम किया। अभिज्ञान और आकांक्षा को मिस्टर एवं मिस पर्सनालिटी चुना गया, जबकि विशाल और विधि को मिस्टर एवं मिस टैलेंट का सम्मान मिला। परीक्षित और बीमा को मिस्टर एवं मिस इवनिंग तथा हर्षित एवं आयुषी पाल को मिस्टर एवं मिस फैसेनेट घोषित किया गया। विजेताओं को टैग, बैज और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्ति के जीवन का सबसे अनमोल और यादगार दौर होता है। उन्होंने कहा कि जीएनआईओटी एमबीए विद्यार्थियों को केवल शिक्षा और कौशल ही नहीं देता, बल्कि जीवनभर साथ रहने वाली प्रेरणादायक यादें भी प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने और हर अवसर का पूरा लाभ उठाने का संदेश दिया।

डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान से जुड़ा हर विद्यार्थी जीवनभर इस परिवार का हिस्सा बना रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिकता, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और आयोजन को यादगार बना दिया।

यह भी देखे:-

रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित
बीफार्मा के छात्रों का व्यक्तित्व निखारेगा एकेटीयू, कार्यशाला का होगा आयोजन
मेवाड़ में दिवंगत पत्रकार प्रभाष जोशी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुँचे केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गड़करी
सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में बाल वाटिका उ‌द्घाटन व पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन
UP BOARD RESULT : किसान परिवार की बेटी 12 th में बनी जिले की 4 th टॉपर : डॉक्टर बनकर देश की सेवा ...
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
AI से लेकर स्वच्छता तक : ईएमसीटी ने बच्चों के लिए आयोजित किया बहुआयामी ज्ञानवर्धक कार्यक्रम
जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों में सुधार की आवश्यकता- सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद (IBC) द्वारा किया गया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का...
GLBIMR: डिजिटल परिवर्तन पर 8वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन
आईईसी कालेज की फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत