ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने निर्माणाधीन हॉस्टल में हुए दोहरे हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को नॉलेज पार्क तृतीय स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में माली का काम करने वाले दो मजदूरों शीशपाल और इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 मई को गुर्जरपुर रेलवे लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी अभिषेक कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेरठ के जयभीमनगर गढ़ रोड क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शीशपाल के उसकी बहन से पूर्व में संबंध थे, जिसको लेकर वह उसे लगातार ताने मारता था। इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र भी उसका साथ देता था। इसी रंजिश में उसने दोनों की हत्या की साजिश रची और काम करने के बहाने ग्रेटर नोएडा आया।

आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात उसने दोनों को शराब पिलाई, जबकि खुद कम शराब पी ताकि होश में रह सके। जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो उसने फावड़े से उनके सिर और शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। शोर होने पर जागे दूसरे मजदूर पर भी उसने हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। कमिश्नरेट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

यह भी देखे:-

मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी
महिला के अचानक गायब होने पर परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
तीन बावरियों गिरफ्तार कर पुलिस ने किया जमालपुर डबल मर्डर डकैती काण्ड का खुलासा,
स्विफ्ट डिज़ायर में सवार बदमाशों से बिसरख पुलिस की मुठभेड़: एक घायल, तीन गिरफ्तार, हथियार व लूट का स...
प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार करने वाले नशे के सौदागर गिरफ्तार
बदमाशों ने व्यापारी से 20 हजार रुपये लूटे,पुलिस जाँच में जुटी
टॉयलेट करने से मना किया तो मार दी गोली , महिला घायल, हालत नाजुक
नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
नोएडा - ग्रेटर नोएडा के इन गुंडों को एसएसपी ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
सिगरेट के गोदाम में घुसकर लाखों के डकैती की , सुरक्षा गार्ड का गला काटा, गंभीर
देखें VIDEO, बाइक सवार बदमाशों ने वर्कर को मारी गोली
STF ने फर्जी बीमा कंपनी खोलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार
जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर बदमाश
देखें VIDEO, यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाला, 21 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट