मां के सम्मान में भावनाओं का महाउत्सव: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे समारोह ने जीता दिल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट का क्लब हाउस रविवार को भावनाओं, संस्कृति और पारिवारिक प्रेम के रंगों से सराबोर नजर आया। शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य मदर्स डे समारोह में मातृत्व, महिला शक्ति और पारिवारिक मूल्यों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

पूरा परिसर रंगारंग फैमिली फेस्ट में तब्दील हो गया, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। मां के सम्मान में गूंजती तालियों और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मां की कहानियों ने भावुक किया माहौल

समारोह में प्रसिद्ध वित्तीय इन्फ्लुएंसर और उद्यमी Neha Nagar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी मां से जुड़े संघर्ष और प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर सफलता के पीछे मां का त्याग और आशीर्वाद छिपा होता है। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को समर्पित एक भावुक गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

वहीं शिक्षाविद Sunita Khatana ने परिवार और मातृत्व के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मां और परिवार की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

तीन और चार पीढ़ियों की रैंप वॉक बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण तीन और चार पीढ़ियों की रैंप वॉक रही। जब दादा-दादी, मां और बच्चे एक साथ मंच पर उतरे तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में सजे परिवारों ने संस्कार और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन संयुक्त परिवारों और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

महिलाओं को मिला हुनर दिखाने का मंच

समारोह में महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां उन्होंने अपने उत्पाद, हुनर और स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए। इससे महिलाओं को पहचान के साथ-साथ नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसर भी मिले। बच्चों के लिए गेम्स, आर्ट एक्टिविटीज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में उत्साह बनाए रखा।

“माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला”

शीइंस्पायर फाउंडेशन की निदेशक श्रेष्ठ चन्द्र और डॉ.दीपशिखा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और माताओं को सम्मान और आत्मविश्वास का मंच प्रदान करना है।

श्रेष्ठा चंद्रा ने कहा कि मां केवल परिवार ही नहीं संभालती, बल्कि पूरी पीढ़ी को दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायक आयोजन जारी रखने की बात कही।

सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह, मीडिया संवाद और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों, डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और टीम सदस्यों का आभार जताया।

इस अवसर पर Yogya Sharma, Ashok Chaudhary, Gaurav Sharma, Arun Goyal, Sandeep Tyagi सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे बना विकास का नया इंजन, एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से बदली तस्वीर
छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, 10 वर्ष की हुई सजा
जीएल बजाज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024 का आयोजन
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कई गांव का किया दौरा जनसंपर्क पर कर मांगे वोट
मकोड़ा गांव में स्वर्गीय मुंसी जी की 43वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ, श्रद्धाभाव से दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया अंतरष्ट्रीय योग दिवस
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
खाद्यान्न से संबंधित शिकायत के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर किया जारी
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ की बैठक, जनपद में टेलीकॉम सुविधाओं को बेहतर बनाने प...
नन्हक फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव, डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बच्चों को दिया दीवाली गिफ्ट, उत्कृष्ट कार...
सड़क पर कचरा या मलबा फेंकने पर लगेगा भारी जुर्माना, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने जारी की सख्त चेतावनी
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
नोएडा पुलिस के अधिकारियों को ईएमसीटी ज्ञानशाला के बच्चों ने राखी बांधकर धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का...
जीएल बजाज ने लांच किया ईवी पर अनुसंधान और विकास के लिए ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस
ग्रेटर नोएडा: सेन्ट जोसेफ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस