ग्रेटर नोएडा में 40 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ननवा का राजपुर स्थित अधिसूचित क्षेत्र में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बताया गया कि कुछ कालोनाइजर खसरा नंबर 156 व आसपास की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में उनकी मेहनत की कमाई न फंसे।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कार्रवाई ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में करीब दो घंटे तक चले अभियान में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण या निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण सफाई के लिए बनाएगा क्विक रेसपोंस टीम
शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम एविंस फिएस्टा का हुआ समापन
यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश: 55 लाख की चरस के साथ महिला सहित तीन गिरफ...
ऑपरेशन प्रहार: प्रिंट रेट से ज्यादा पर शराब बेचने वाले सेल्समैन गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण फ्लैट खरीदारों को राहत देने के लिए लाएगा ओटीएस योजना
PM Modi US Visit: राष्ट्रपति बाइडन, कमला हैरिस समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे PM मोदी
गुरु द्रोण नगरी दनकौर के समीप बनेगा स्मार्ट विलेज
द ग्लोबल स्कूल एवम ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में गणतंत्र दिवस समारोह
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ से की मुलाक़ात
राष्ट्रचिंतना की 16 वीं गोष्ठी में प्रकृति केंद्रित विकास पर हुई चर्चा, मुख्य वक्ता के रूप में के.ए...
जीएल बजाज में ग्लोबल टॉक सीरीज़ का आयोजन
प्रोमोटर्स केवल कार्पेट एरिया के अनुरूप ही अपार्टमेंटस का विक्रय करें
रोजा गांव के निवासी अंकित शर्मा ने जीता मिस्टर यूपी का ख़िताब, पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले के लिए गर्व ...
राष्ट्रचिंतना की छठी मासिक गोष्ठी अयोजित, जनसंख्य विस्फोट, कुपोषण, खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा
बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हाईकोर्ट : मनमाने तरीके से बंगलों पर कर्मचारी तैनात नहीं कर सकेंगे पुलिस अफसर