दादरी की क्रांति धरा पर फिर गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष, 10 मई को निकलेगा भव्य ‘क्रांति मशाल जुलूस’

दादरी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की गौरवगाथा को याद करते हुए दादरी की ऐतिहासिक धरती पर एक बार फिर देशभक्ति की मशाल जलने जा रही है। “जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)” के तत्वावधान में 10 मई 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे भव्य क्रांति मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने बताया कि मशाल जुलूस दादरी नगर पालिका परिषद कार्यालय (जीटी रोड) से प्रारंभ होकर शहीद स्तंभ, ब्लॉक परिसर दादरी होते हुए बस स्टैंड स्थित अमर क्रांतिकारी राजा राव उमराव सिंह की प्रतिमा तक पहुंचेगा, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से 1857 की क्रांति के इतिहास और क्रांतिकारियों के त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। संस्था की ओर से सभी देशभक्त नागरिकों से हाथों में मशाल लेकर जुलूस में शामिल होने और शहीदों को नमन करने की अपील की गई है।

“मैं देशभक्त हूँ… मैं भी मशाल उठाऊँगा…” के संकल्प के साथ दादरी की क्रांति भूमि पर रविवार शाम देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन
आईटीएस डेंटल कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत, बीडीएस 2025 बैच का हुआ भव्य स्वागत
जी डी गोयंका में छात्रों का पुरस्कार वितरण समारोह
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, बैंकर्स को दिए निर्देश
नेशनल डान्स स्पोर्ट्स चैम्पीयन्शिप में विक्की गौतम ने जीता स्वर्ण पदक, हरिद्वार में हुए सम्मानित
प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
खो-खो में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल रहा तृतीय
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
ग्रेटर नोएडा: रामलाल वृद्धाश्रम में 31 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, मथुरा के गोपालाचार्य करेंग...
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध
मौत के साये में ग्रेनो वेस्ट के वासी, फ़्लैट से गिर रहा है प्लास्टर , सरकार करे कार्यवाही : नेफोमा 
ग्रेनो की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में देरी पर सीईओ ने लगाई फटकार
बंगाली समाज की महिलाओं ने सिन्दूर खेला उत्सव मनाया , इसी के साथ हुई माँ दुर्गा की विदाई
3 वर्षीय छात्र से बेड टच के मामले में बस चालक दोषी, कोर्ट ने सुनाई सजा
जीएल बजाज में करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन: “उद्देश्य के साथ भविष्य की ओर कदम” ने नवप्रवेशी छात्रो...