एआई और भविष्य की तकनीकों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आईआईटी रुड़की कैंपस में आगाज

ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईटी रुड़की कैंपस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और भविष्य की तकनीकों पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। “सस्टेनेबल कंप्यूटिंग, एकीकृत संचार व्यवस्था एवं भविष्य की अपार संभावनाएं” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को आई ट्रिपल ई (IEEE) उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा प्रायोजित किया गया है।

सम्मेलन में देश-विदेश के शोधार्थियों, छात्रों और शिक्षाविदों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार, कुल 1500 शोध पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 250 शोध पत्रों का चयन प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया। चयनित शोधार्थी सम्मेलन में अपने शोध कार्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के पूर्व सचिव अनुराग गोयल, प्रधानमंत्री स्किल इंडिया मिशन के पूर्व सीईओ एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के पूर्व सीओओ जयंत कृष्णा तथा ट्रिपल आईटी प्रयागराज के डीन डॉ. सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मेलन और कार्यशाला में आईटी एवं उद्योग जगत से जुड़े कई विशेषज्ञ अपने विचार साझा कर रहे हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के अनुज तिवारी, फुलक्रम पुश के अमन कौशिक, इंफोसिस के वरुण शर्मा, पीडब्ल्यूसी के सरोज पटनायक, एल एंड टी माइंडट्री के तरुण गुप्ता, ग्रांट थॉर्नटन के कार्तिकेय रमन, डाटा फ्लो के नितिन चतुर्वेदी, एक्सेंचर की रजनी सिंह, डॉ. श्वेता सिन्हा, अभिषेक सिन्हा और डॉ. विकास द्विवेदी सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं।

इस अवसर पर मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अतुल मंगल, लॉयड इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. राजीव अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. ए.पी. श्रीवास्तव और पीयूष शंकर गर्ग ने बताया कि आई ट्रिपल ई द्वारा प्रायोजित यह सम्मेलन शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। इससे भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं को समझने और शैक्षणिक शोध को व्यावसायिक उपयोग से जोड़ने के नए अवसर विकसित होंगे।

यह भी देखे:-

INDEPENDENCE DAY CELEBRATION AT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL NOIDA EXTENSION
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में अर्न्त-डेंटल कॉलेज दो दिवसीय वार्षिक समारोह ’’ऑक्लूजन- 2023’’ का आयोजन
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्सव का आयोजन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
आईआईएमटी कॉलेज के बीएड विभाग में ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
गलगोटिया विश्वविद्यालय में रूसी पत्रकारों के साथ विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
AKTU: विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, अब 28 फरवरी से होंगी आयोजित
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को किया सम्मानित
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा : कम आयु के लोगों को शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी, यह कैसे सुनिश्चित करेगी ...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में एआई के उपयोग पर दो दिवसीय कार्यशाला
अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में निर्णायक बदलाव
T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गूंज उत्सव का भव्य आयोजन
Roo-Ba-Roo Freshers Party 2023
जीबीयू के छात्रों का जूबिलेंट फूड वर्क्स में औद्योगिक भ्रमण, व्यावहारिक ज्ञान से मिला नया आयाम