नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर बनी इंडिगो, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

15 जून से शुरू होंगी पहली उड़ानें, देश के 16 से अधिक शहरों से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें 15 जून से शुरू, टिकट बुकिंग चालू

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। एयरलाइन इंडिगो इस एयरपोर्ट की पहली ऑपरेटिंग कैरियर बनेगी। कंपनी ने गुरुवार को अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट लखनऊ से सुबह 7:05 बजे रवाना होकर 8:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। उद्घाटन दिवस पर लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

16 जून से जम्मू को भी नेटवर्क में शामिल किया जाएगा। वहीं 1 जुलाई से उड़ानों और शहरों की संख्या में बड़ा विस्तार होगा। नए चरण में जयपुर, श्रीनगर, चंडीगढ़, देहरादून, भोपाल, धर्मशाला, नवी मुंबई, पंतनगर और जोधपुर समेत कई शहर सीधे जुड़ेंगे। बरेली और किशनगढ़ के लिए सप्ताह में चयनित दिनों पर उड़ानें संचालित होंगी। इंडिगो की योजना चरणबद्ध तरीके से नोएडा एयरपोर्ट को 16 से अधिक शहरों से जोड़ने की है। कंपनी के अनुसार शुरुआती दिन में आठ उड़ानों का संचालन होगा, जो 16 जून से बढ़कर 12 हो जाएगा। जुलाई से प्रतिदिन 30 से अधिक फ्लाइट मूवमेंट होने की संभावना है। उड़ानों की बुकिंग इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से शुरू कर दी गई है। नोएडा एयरपोर्ट देश की राजधानी क्षेत्र का तीसरा प्रमुख एयरपोर्ट होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा 28 मार्च को इसका उद्घाटन किया गया था। आगामी समय में अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी यहां से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेंगी।

इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लिए नया एविएशन गेटवे साबित होगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो अब एनसीआर के तीनों एयरपोर्ट—आईजीआई, हिंडन और नोएडा—से अपनी सेवाएं देगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट की पहली उड़ान लखनऊ से आएगी और बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, जो एक कनेक्टिंग सेवा के रूप में काम करेगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में "नेशन फर्स्ट" थीम पर भव्य इंफ्लुएंसर मीट, राष्ट्र निर्माण पर हुआ गहन मंथन
सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, साथी फरार
सीरो सर्वे बिलासपुर व नवादा में 48 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए किसान बेरोजगार सभा ने किया धरना प्रदर्शन 
दर्दनाक: दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, युवक की मौत
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया थाना सेक्टर-126 के अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण
एकल श्रीहरि ग्रेटर नोएडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सुरताल टीम की रासलीला ने मोहा भक्तों का मन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ़्लैट के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
गंगा एक्सप्रेस वे का स्वागत , हाई कोर्ट पश्चिमी बेंच पर निर्णय ले सरकार : डॉ. आनंद आर्य
हैकाथाॅन में शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रथम पुरस्कार
कोरोना से बचाव को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उठाए ये बड़े कदम, हेल्प लाईन नंबर जारी
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे
COVID-19 in India: 24 घंटों में आए 36,571 नए मामले, 150 दिनों में सबसे कम सक्रिय केस
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
ग्रेटर नोएडा में कल से शुरू हो रहे दो बड़े इवेंट, यात्रियों के लिए नोएडा मेट्रो ने भी की तैयारी