चेन स्नैचिंग करने वाला वांटेड बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, ₹5500 नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोनू श्रीवास्तव पुत्र तुलसी को गामा-2 स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बरामद नकदी स्नेचिंग की गई चेन के लॉकेट को बेचकर प्राप्त की गई थी। इसके अलावा, आरोपी के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (थाना सूरजपुर में दर्ज मुकदमा) भी बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर राह चलते लोगों से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। 11 अप्रैल 2026 को जगतफार्म मार्केट में एक महिला से चेन छीनने की घटना में भी इसकी संलिप्तता पाई गई। इस मामले में आरोपी का साथी, जो उसका भाई सोनू श्रीवास्तव है, पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मोनू फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से हमीरपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में भंगेल क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा
आयुर्वेद की नकली दवाई बनाते हुए दो गिरफ्तार
ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस मुठभेड के उपरान्त तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत भारी मात्रा में शराब नष्ट
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या !
पूर्व नौकर और ड्राइवर ने मिलकर की करोड़ों की चोरी, सेक्टर-39 पुलिस ने किया खुलासा
सेक्टर 39 पुलिस ने युवक को दबोचा, 1.8 किलो गांजा बरामद
विदेश में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में वायरस भेजकर ठगी करने वाले चार युवतियों समेत 1...
9 मोटरसाइकिल सहित दो बदमाश पकड़े
बड़ी कार्यवाही : वाणिज्य कर विभाग नोएडा के चार अधिकारी सस्पेंड, जीएसटी की चोरी में पाई गई संलिप्तता
बढ़ते अपराध को लेकर कोतवाल प्रभारियों में फेरबदल
एक्शन में पुलिस: एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, साथी को घेरकर पकड़ा
बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग करते विडियो वाइरल, दो घायल
दादरी पुलिस ने किया चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को पकड़ा