रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने मारी बाजी, हासिल किया तीसरा स्थान
गाजियाबाद/गौतमबुद्ध नगर। गाजियाबाद स्थित Columbia Institute में 1 से 3 मई 2026 तक आयोजित प्रथम सब-जूनियर (अंडर-14) इंटर मंडलीय उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता Roll Ball Sports Association एवं उत्तर प्रदेश रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के 10 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले की टीम ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
बालिका वर्ग की टीम में सुरभि प्रिया, पावनी बेलानी, इधिका अग्रवाल, गौरंगी कसाना, तन्वी, सारण्य आर्य, आराध्या सिंह, ध्रितिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, नियति सिंह, आरायण शर्मा और अहाना सैनी शामिल रहीं, जिन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
कोचिंग टीम में गुलशन, राजकुमार, चरण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीति और मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया था।
इस उपलब्धि पर रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलवीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
