शारदा विश्वविद्यालय में ‘श्री पी. के. गुप्ता एक्सीलेंस अवॉर्ड’ की शुरुआत, उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। Sharda University ने उच्च शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘श्री पी. के. गुप्ता एक्सीलेंस अवॉर्ड’ की शुरुआत की है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा स्थापित यह पुरस्कार हर वर्ष उत्कृष्टता, सेवा और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस और एनसीसी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही छात्र परिषद के सक्रिय सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की विविधता की झलक देखने को मिली, जहां विभिन्न राज्यों और देशों से आए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक सोसायटी के उत्कृष्ट क्लबों के सम्मान से हुई, जिसके बाद एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

सत्र 2025–26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्लब को विशेष रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। इस वर्ष यह सम्मान म्यूजिक क्लब के बैंड ‘एनिमोसिटी’ और स्पोर्ट्स सोसायटी की वॉलीबॉल टीम को संयुक्त रूप से दिया गया, जो टीम भावना और निरंतर उत्कृष्टता का प्रतीक रहा।

विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि यह पहल केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के मंच युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाएंगे और समाज सेवा की भावना को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, एडमिशन डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता सहित डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर टीम और विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मनाया योग दिवस
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एआईसीटीई–वाणी प्रायोजित सेमिनार का सफल आयोजन
राज कुमार सिंह को शिक्षा गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न, युवा नवाचारों से साकार हो रहा प्र...
Dengue Outbreak: डेंगू के बढ़ते मामलों से दिल्ली-यूपी, पंजाब में अलर्ट
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाई गयी महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन
भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
बी एल एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 14 इंटर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन
राम-ईश इंस्टीट्यूट में एआई और फार्मा हेल्थकेयर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
दिव्यांग रिंकू प्रजापति मुढ़ी बकापुर के पुस्तकालय में पढ़ने वाले दर्जनों छात्रों के बने,सहारा
ऑनलाइन इनकम : घर बैठे कमा सकते है लाखों रुपये , 5 ट्रेंडिंग ऑनलाइन वर्क
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
जीएनआईओटी प्रबंधन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
PM मोदी ने लॉन्‍च की RBI की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम, होगा एक लोकपाल पोर्टल
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाद-विवाद और नाट्य मंचन, छात्र-छात्राओं ने ब...