9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा बैठक

गौतमबुद्धनगर, 05 मई 2026। जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सुचारू संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट एवं ई-चालान, आर्बिट्रेशन, लघु शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, सेवा एवं पेंशन, श्रम मामलों सहित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं बीएसएनएल बिल से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है।

माननीय जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकतम वादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने पक्षकारों को समयपूर्व सूचना देने और लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें।

बैठक में अपर जिला जज सुनील कुमार, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) सोमप्रभा मिश्रा, अपर जिला जज (पोक्सो) अभिषेक पांडेय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अर्जुन पुरस्कार सम्मान मिलने पर वरुण भाटी के गांव जमालपुर में मनाई गई खुशियां
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अफ्रीका दिवस की धूम, सांस्कृतिक रंगों से सजी वैश्विक एकता की मिसाल
मतगणना कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण, डीएम बी.एन. सिंह ने दिया जरुरी दिशा निर्देश
ग्रेनो को और हरा-भरा बनाने को जनप्रतिनिधि, अधिकारी व निवासियों ने बढ़ाए हाथ, लगाए 81 हजार पौधे
यमुना प्राधिकरण इंफ्रा एवं म्युनिसिपल बांड जारी कर जुटाएगा पैसे
विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला उन्नति संस्थान ने किया पौधारोपण
जिन्ना विवाद : बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- यूपी का माहौल खराब कर रही सपा-भाजपा
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन
स्वारागिनि संगीत महाविद्यालय ने मनाया वार्षिक उत्सव
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
कल का पंचांग, 26 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
विधायक तेजपाल नागर ने 38 हाईमास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, दूधिया रोशनी से जगमगाए ग्रेटर नोएडा के पा...
दर्दनाक : कार-ट्रैक्टर में टक्कर, माँ-बेटे की मौत 
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने दंत स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया
NIU में दो दिवसीय FDP IRIS-G 2.0 का आयोजन, 200 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने लिया भाग
ग्रेटर नोएडा : "विरासत से इतिहास की रचना पुस्तक का विमोचन