ग्रेटर नोएडा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भव्य उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक एकत्रित हुए और हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का जोश साफ नजर आया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

अपने संबोधन में अर्पित तिवारी ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता द्वारा विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नीतियों पर जताया गया विश्वास है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली यह विजय इस बात का संकेत है कि जनता अब विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस सफलता का आधार बताते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर हर स्तर पर उनके अथक प्रयासों का यह परिणाम है।

अर्पित तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जीत को जिम्मेदारी के रूप में लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने “अंत्योदय” के सिद्धांत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल विजय का उत्सव रहा, बल्कि भविष्य में और अधिक सक्रियता से जनसेवा करने की प्रेरणा भी देता नजर आया।

यह भी देखे:-

एसएसपी वैभव कृष्ण के समर्थन में एक्टिव सिटिज़न टीम, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गांव का लाल महामारी में डाक्टरों की टीम लेकर पहुंचा गांव
Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सदमे में है स्टार्स
जहांगीरपुर में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई
मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदा...
कथा को सुनने से हो जाते है करोड़ पाप नष्ट
ग्रेनो प्राधिकरण में शुरू हुआ ई-ऑफिस सिस्टम, अब फाइलें ऑनलाइन होंगी अप्रूव्ड
दादरी में छात्राओं को जागरूक करने के लिए हुआ सर्वाइकल कैंसर कार्यशाला का आयोजन
जेवर में महिला सम्मेलन के मंच से गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, खादी और नारी शक्ति पर जोर
युवाओं ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
एच.आई.एम.टी. समूह संस्थान में नवागंतुकों का स्वागत समारोह आयोजित
आरपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी देशवाल ने मारी बाजी
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चला हस्ताक्षर अभियान, विधायक तेजपाल नागर, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने हस्त...
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
किसान संघर्ष मोर्चा की पुलिस कमिश्नर से वार्ता में बनी सहमति, 25 सितंबर की महापंचायत स्थगित