नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने मनाया पश्चिम बंगाल विजय का जश्न

जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक विजय एवं पूर्ण बहुमत के उपलक्ष्य में अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया।

इस मौके पर श्री नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की अथक मेहनत तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है। यह विजय देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग—योगेश नागर, नमित भाटी, प्रीत भाटी, जयकरण नागर, तरुण भाटी, ऋषिपाल भाटी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

एसएसपी /डीआइजी लव कुमार को दी गई विदाई
आरजी लग्जरी फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू: खरीदारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कूड़े को अलग-अलग करने के लिए ग्रेनो में निकाली गई जागरूकता रैली
नवरात्रि के पावन अवसर पर एक्यूरेट इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में धार्मिक उत्साह
वयोवृद्ध पत्रकार दिवंगत थान सिंह भाटी को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
जितेंद्र भाटी एडवोकेट  डेल्टा- 1 आरडब्लूए के अध्यक्ष निर्वाचित 
डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अत्यंत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्...
जब चलती टाटा सूमो में लगी आग 
साइबर ठगी से सावधान! नोएडा पुलिस ने 84 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
5 खनन माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर
यूथ फेस्टिवल के साथ ग्रेटर नोएडा कार्निवल 2019 का आगाज
गौ माता और उनके नवजात बच्चे को समय से चिकित्सा और उपचार प्रदान किया गया।
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता "प्रतिस्पर्धा-2024" का सफल समापन
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार