ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान, 17 तस्कर गिरफ्तार, 2387 लीटर शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में ग्रेटर नोएडा जोन में अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने अब तक 17 अभियोग पंजीकृत करते हुए 17 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2387 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है, जो बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 180 व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 एवं बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

यह भी देखे:-

महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
अनुज ने 35 हजार में खरीदी थी पिस्टल, इसी से स्नेहा का मर्डर और खुद किया था सुसाइड, तीन गिरफ्तार
एटीएम से पैसा निकालने वाले ये खबर जरुर पढ़ें, एटीएम कार्ड बदलकर ठगी वाले बदमाश पकड़े गए
युवती को कार में जबरन बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विदेशी नागरिक करता था एटीएम हैकिंग, गिरफ्तार
कलयुगी बेटे ने माँ को मौत के घाट उतारा, भाइयों को किया घायल
देह व्यापार में वांटेड आरोपी गिरफ्तार 
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग कराने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
आरोपी ने छह साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या का प्रयास किया, पुलिस की तत्परता से बचा जान
पेटीएम अकाउंट से निकले हज़ारों रुपए
स्कूटी से जा रहे कंपनी के सुपरवाइजर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक 
अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, निकले साइबर अपराधी
ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार
नोएडा पुलिस और सीआरटी टीम की बड़ी कामयाबी, 26.5 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
दीवार गंदा करने वाले डॉगी की मालकिन पर पडोसी ने किया एसिड अटैक
पुलिस चौकी के सामने हुई चोरी, व्यवस्था पर उठे सवाल