गौतम बुद्ध नगर की रोल बॉल टीम गाजियाबाद के लिए रवाना, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएगी दम
ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद। 1 से 3 मई 2026 तक गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाली प्रथम सब जूनियर (अंडर-14) इंटर मंडलीय उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतम बुद्ध नगर की टीम रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं गाजियाबाद इकाई की संयुक्त देखरेख में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
गौतम बुद्ध नगर की टीम बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रतियोगिता में भाग लेगी। बालक वर्ग में वरुण शर्मा, विराज शर्मा, अमन खान, अविरल कंटूर, अद्विक गोयल, आयुक्त चौहान, शाश्वत उपाध्याय, गर्व बढ़ाना, आरव कृष्णा, प्रणीत सिंह, हर्ष राज मोहम्मद तनकवी, सिद्धांत सिंह, दक्षिण वार्ष्णेय, अविरल सिंह, हर्षित वार्ष्णेय, स्नातिक प्रताप सिंह, निमांश भाटी, नवयुष नगर, युवराज सिंह, वीरेंद्र बसोया, सम्राट चौधरी, अंबर और शौर्या चौहान शामिल हैं।
वहीं बालिका वर्ग में सुरभि प्रिया, पावनी बेलानी, इधिका अग्रवाल, गौरंगी कसाना, तन्वी, सारण्य आर्य, आराध्या सिंह, ध्रितिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, नियति सिंह, आरायण शर्मा और अहाना सैनी टीम का हिस्सा हैं।
टीम के कोच के रूप में गुलशन, राजकुमार, चरण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीति और मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया है।
रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलवीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए टीम को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
