सत्र की प्रथम अभिभावक बैठक का आयोजन –

जहांगीरपुर-(कृष्णा वत्स)कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 – 26 की एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों को विद्यालय के गत शैक्षिक सत्र 2025 – 26 के परीक्षा परिणाम से अवगत कराया जिसकी सभी अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और जोरदार तालियाँ बजाकर प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार के मनोबल को बढ़ाया। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की !आगामी सत्र में विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये शिक्षकों की व्यवस्था पर भी विचार किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने अपने विचार साझा किये तथा उनके लिये आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के पठन पाठन में कोई बाधा न हो ! इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार , यतेन्द्र कौशिक, राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे !

यह भी देखे:-

भनौता में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 20 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
Covid-19 in US: अमेरिका में फिर फूट रहा कोरोना बम, बच्‍चे भी काफी संख्‍या में हुए संक्रमित
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
ग्रेटर नोएडा में फैशन ज्वेलरी शो का शुभारम्भ
यूपीएससी में सेलेक्ट होकर मनुज जिंदल ने बढ़ाया ग्रेटर नोएडा शहर का मान, जानिए आईएस बनने तक उनके संघ...
नोएडा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने पर जश्न मनाया
एचसीएल फाउंडेशन ने ''नन्हे परिंदे'' पहल के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के साथ अपनी साझेदारी क...
1 नवंबर से नहीं मिलेगा ईंधन: पुराने वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा, स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा कदम
साइट 4 श्री रामलीला में हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया गया संदेश, भारत माता की जय और...
फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" का प्रमोशन करने शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने किया ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
बाबा खाटूश्याम के संकीर्तन में राम नाम से रिझे हनुमान
कल का पंचांग, 19 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भाजपा बिसरख मंडल ने विभिन्न सोसाइटयों के 1  लाख दीप  जलाए 
किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान एकता संघ ने अमरपुर गांव में की बैठक