IBA का मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों व कर्मचारियों को मिला लाभ

ग्रेटर नोएडा, 1 मई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा उद्योग केंद्र-2, ईकोटेक-3 स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र पर मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहयोग से जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ IBA के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्योगपति नरेश चौहान, वरिष्ठ सदस्य ओम पुंडीर और कार्यकारिणी सदस्य हर्ष तोमर ने फीता काटकर किया। शिविर में प्राधिकरण के स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट, हॉर्टिकल्चर और जल विभाग के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रमिकों और पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान ECG, रक्त जांच, नेत्र परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।

IBA के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में 25 अप्रैल से लगातार औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य संजय पंचाल सहित कई उद्यमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि यह पहल श्रमिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। वहीं, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने संस्था की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

अंत में IBA ने यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ-साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह छह दिवसीय अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "बोधि विपस्सना वेलनेस कोर्स" का शुभारंभ, ध्यान से तनावमुक्त जीवन का संद...
युवराज मौत मामला: दो आरोपियों को मिली जमानत
दर्दनाक : बिजली करेंट ने बरपाया कहर , पिता-पुत्र की मौत
वेडिंग जोन में 98 पथ विक्रेताओं को ड्रा के जरिए मिला रोजी-रोटी का ठिकाना
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
चौधरी महेंद्र सिंह चौरोली  अपने हज़ारों कार्यकर्त्ता के साथ बीकेयू भानू  में शामिल हुए   
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में नववर्ष का स्वागत कीर्तन और अरदास के साथ
मंगलमय इंस्टीट्यूट में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम आयोजित
ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन 30 जून तक अनिवार्य, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – जिला कार्यक्रम अधिक...
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने मनाया सेवा और समर्पण का उत्सव
मनरेगा बचाओ संग्राम: मकोड़ा गांव में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल, भाजपा सरकार पर साधा निशा...
बिहार सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रेटर नोएडा का दौरा, औद्योगिक टाउनशिप मॉडल...
अगले तीन साल में चलेंगी 400 वन्दे भारत रेल - आरटीआई , 60 स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण , समाजसेवी रंज...
दर्दनाक : कार-ट्रैक्टर में टक्कर, माँ-बेटे की मौत