हीट वेव अलर्ट: लू से बचाव के लिए प्रशासन की एडवाइजरी जारी

गौतमबुद्धनगर, 27 अप्रैल। बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में “क्या करें, क्या न करें” संबंधी एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि इन उपायों को अपनाकर आमजन लू के प्रभाव से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय जैसे टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करें। खुले में काम करने वाले लोग सिर और शरीर को ढककर रखें और समय-समय पर आराम करें।

प्रशासन ने ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों के सेवन पर जोर देते हुए हीट स्ट्रोक के लक्षण—चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी—को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है।

वहीं, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ने तथा भारी और तंग कपड़े न पहनने की हिदायत दी गई है। अधिक तापमान के दौरान श्रमसाध्य कार्यों से परहेज करने और बासी या संक्रमित भोजन न करने की भी सलाह दी गई है।

प्रशासन ने कार्यस्थलों पर ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और श्रमिकों को धूप से बचाने के उपाय करने के निर्देश भी दिए हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

यह एडवाइजरी सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जनसामान्य को जागरूक कर गर्मी से होने वाले जोखिम को कम करना है।

यह भी देखे:-

हिंडन पर नया पुल बनाने की बाधा जल्द होगी दूर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला
किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण पर किया जबरदस्त आंदोलन
फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर पार्क की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
दनकौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और औजार बरामद
केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 123 वीं बोर्ड में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
जेवर को मिलेगी अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति : धीरेन्द्र सिंह
प्रभात फेरी निकालकर मनाया भाजपा के जीत का जश्न 
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
जीबीयू में भर्ती व फीस घोटाले का आरोप, समाजवादी छात्र सभा करेगी प्रदर्शन, रिकवरी और मुकदमे की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता: ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतिभाओं ...
भाकियू आराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने  नोएडा प्राधिकरण का किया  घेराव
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दनकौर में किया सहभोज कार्यक्रम