बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत भारी मात्रा में शराब नष्ट

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना बिसरख पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट कराया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख और आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

थाना बिसरख में वर्ष 2024-25 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 110 अभियोगों से संबंधित करीब 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1150 लीटर अवैध बीयर और 500 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया। शराब को रोड रोलर से तोड़कर और गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर पूरी तरह समाप्त किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यह भी देखे:-

तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 
भाजपा कार्यकार्ता का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल
स्विफ्ट डिज़ायर में सवार बदमाशों से बिसरख पुलिस की मुठभेड़: एक घायल, तीन गिरफ्तार, हथियार व लूट का स...
नाले में अज्ञात शव मिलने से ईलाके में सनसनी
ग्रेटर नोएडा : फ़्लैट के अंदर माँ -बेटी की की निर्ममता से हत्या
गे डेटिंग ऐप से जाल बिछाकर करते थे लूट: दादरी पुलिस ने चार शातिर गिरफ्तार, आईफोन-15 प्रो और अवैध हथि...
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
छात्र से दिनदहाड़े एक लाख की मोबाईल लूट
अपराध पर अंकुश, ग्रेटर नोएडा व नोएडा के इन 63 लोगों पर लगा गुंडा एक्ट
जीएसटी मामले में 25000 का इनामी गिरफ्तार सरकार को लगाया है करोड़ों का चूना
फेज 3 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर
दो युवक गायब, ग्रामीणों ने लगाया जाम
नोएडा सेक्टर 142 पुलिस-बदमाश मुठभेड़: पैर में गोली लगी, चोरी का माल बरामद
खबर का हुआ असर, सिपाही लाइन हाज़िर, जानिए क्या है पूरा किस्सा
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्रा से लाखों की ठगी