ग्रेटर नोएडा में जिला स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 का हुआ भव्य समापन

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 व 23 अप्रैल 2026 को आयोजित जिला स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता जिला रोल बॉल संघ गौतम बुद्ध नगर एवं गौतम बुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलवीर एवं सचिव रविकांत ठाकुर उपस्थित रहे।

जिले के मुख्य कोच मिलिंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

विजेता टीमों की सूची

अंडर-11 बालक वर्ग
प्रथम स्थान – एस्टर पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन
द्वितीय स्थान – जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर 128
तृतीय स्थान – ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल एवं जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132

अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम स्थान – जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर 128
द्वितीय स्थान – जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132
तृतीय स्थान – समसारा द वर्ल्ड अकैडमी एवं जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा

अंडर-14 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान – जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132
द्वितीय स्थान – मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
तृतीय स्थान – जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा एवं स्टेट पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन

अंडर-11 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान – जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132
द्वितीय स्थान – जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
तृतीय स्थान – समसारा द वर्ल्ड अकैडमी, ग्रेटर नोएडा

अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम स्थान – जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132
द्वितीय स्थान – ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल
तृतीय स्थान – फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा एवं समसारा द वर्ल्ड अकैडमी

अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान – मॉडर्न स्कूल, ग्रेटर नोएडा
द्वितीय स्थान – जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर 132

यह प्रतियोगिता जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

यह भी देखे:-

समसारा के विद्यार्थियों ने भिन्न खेलों में हांसिल किये स्वर्ण व रजत पदक
जीएल बजाज को "ग्रोथ ऑफ रिटेंशन अवार्ड" 2025 में पहला स्थान, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सम्मा...
वाराणसी: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल से किया भारत भ्रमण
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल : सीबीएसई नार्थ जोन-एक स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन
सेंचुरियन में क्रिकेट के महाकुम्भ की आखरी बाज़ी
खेल दिवस पर आयोजित खेलो मे पम्मी मालिक बनी आल ओवर चैंपियन
थाईलैंड में भारत की गूंज, हीरोज़ कप में 10 पदक पर कब्ज़ा
प्रथम जिला शितो-रयु मार्शल आर्ट कराटे चैम्पियनशिप में जोरदार मुकाबले
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का समापन 
एसएन दूबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : कार्तिकेय के पंजे में फंसी आरकेबी, आशीष नेहरा एकेडमी की भी आ...
Ryanites shines in Inter School Badminton Championship
खेलो इंडिया सेंटर के सफल संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षक की आवश्यकता
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप शुरू, VIDEO भी देखें
नोएडा के लाल शिवम मावी ने कर दिया कमाल,  टी-20 सिरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्ची चमके
MMA-Mix Martial Arts Championship में ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी -इंडिया  के बच्चों ने परचम लहराया...