मकोड़ा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को संतुलित आहार व व्यायाम की दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाउंडेशन और ऑल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस ग्रेटर नोएडा ब्रांच ने मकोड़ा गांव में ‘संतुलित आहार और नियमित व्यायाम’ विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉक्टर ज्योति ने अपने आख्यान में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को घर पर आसानी से किए जाने वाले व्यायाम और सुलभ पौष्टिक आहार की उपयोगी जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के संयोजन में संस्था की सचिव कृति नरेन, मधुरेंद्र कुमार, डॉ. अर्चना पांडे और रीनस चार्ल्स ने विशेष योगदान दिया।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. उपासना सिंह ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक जलपान कराया गया।

यह भी देखे:-

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, हर हर महादेव का उद्घोष कर हुए काशी से संबंधों को जोड़ा
दनकौर गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए 51 लाख रुपये देगा यमुना प्राधिकरण
जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास स्थित ग्राम रौनीजा बनेगा स्मार्ट विलेज
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
IHE-2026 के तीसरे दिन वैश्विक सहभागिता और नवाचार का संगम
ग्रेटर नोएडा के जोंटी भाटी और कलवा गुर्जर का दमदार प्रदर्शन, बिहार के ऐतिहासिक महादंगल में 5.11 लाख ...
दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नारी सशक्तीकरण और युवा स्वाभिमान...
नोएडा पुलिस के अधिकारियों को ईएमसीटी ज्ञानशाला के बच्चों ने राखी बांधकर धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का...
यमुनाएक्सप्रेसवे पर मिंडा कॉर्पोरेशन ने बढ़ाया निवेश कदम, सेक्टर-10 में मिले 23 एकड़—₹522 करोड़ से ल...
कुत्तों की नसबंदी के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने एचसीएल से मिलाया हाथ
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशान कॉलेज मे समारोह का आयोजन
नरेंद्र गिरि की मौत हत्या या आत्महत्या?: सीबीआई ने संभाली जांच
पॉड टैक्सी निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने निकाला ग्लोबल निविदा
मथुरा में खुलेगा यमुना प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय, न्यू मथुरा परियोजना को मिलेगी रफ्तार
आईआईए  की नई कार्यकारिणी ने उद्योगों को आ रही समस्या को किया साझा