FHRAI–IHM ग्रेटर नोएडा में निदेशक अरुण कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, संस्थान की प्रगति में निभाई अहम भूमिका

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल 2026। FHRAI–IHM ग्रेटर नोएडा में संस्थान के निदेशक अरुण कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अरुण कुमार सिंह ने 1 मार्च 2021 को संस्थान में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में संस्थान ने लगातार प्रगति की और शिक्षा, अनुशासन तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान ने नई ऊंचाइयों को छुआ और एक सशक्त शैक्षणिक पहचान बनाई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में अरुण कुमार सिंह ने संस्थान के साथ बिताए अनुभव साझा किए और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और यहां कार्य करना उनके लिए गर्व की बात रही।

कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ यह समारोह सभी के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

यह भी देखे:-

GL बजाज का बड़ा कदम: भ्रष्टाचार मामले में निदेशक निलंबित, पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर जड़ा ताला
कॉर्पोरेट करियर की राह: जीएल बजाज में विशेषज्ञ सत्र में छात्रों को मिली सफलता की रणनीति
जीबीयू में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘अभिव्यंजना 2025–26’ का भव्य शुभारंभ
जी एल बजाज संस्थान में पी जी डी एम ( 2017 -19) के दिक्षारंभ का आयोजन
बिमटेक : सबरंग उत्सव का पांचवा दिन संगीत और लोक नृत्य के नाम
प्रोफेसर एन.आर माधव मेनन ग्लोबल म्यूटिंग प्रतियोगिता 2023 का अंतरष्ट्रीय राउंड
गलगोटियास विश्वविद्यालय में अति महत्वपूर्ण एक-दिवसीय “एक्सपर्ट-सीरीज़” का हुआ आयोजन
आरबीएमआई कॉलेज की फाउंडर स्वर्गीय वीना माथुर के  जन्म वर्षगांठ को कॉलेज के फॉउंडेशन डे के रूप में मन...
शारदा विश्वविद्यालय बन रहा है शूटिंग हब, जाने माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपनी वेब सीरीज का ...
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
यूनाइटेड कॉलेज : "स्पंदन 2022" में पत्रकारिता के छात्रों का हुनर तराशा गया
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन
विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी 
आई.ई.सी. कॉलेज में डॉ. कलाम की पुण्यतिथि का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन, विकसित भारत @2047 का दिया गया संदेश