एआईएमटी में ‘मार्केटिनार 2026’ का भव्य आयोजन, मार्केटिंग विशेषज्ञों ने बताए ग्राहक संतुष्टि के गुर
ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल 2026। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT) में शनिवार को ‘मार्केटिनार 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर “Understanding Customer Expectation: The Pathway to Customer Satisfaction” विषय पर आयोजित सेमिनार में मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने अपने अनुभव साझा किए।
सेमिनार में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि ग्राहकों की अपेक्षाओं को सही तरीके से समझकर ही उन्हें पूर्ण संतुष्टि दी जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
डॉ. पल्लवी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एरिया चेयर-मार्केटिंग, एआईएमटी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मार्केटिंग के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। इसके बाद निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सुश्री श्वेता बेरी, सीईओ एवं टेक्नो मार्केटर, महानादया यूनिवर्सल कंसल्टेंसी प्रा. लिमिटेड ने तकनीक और मार्केटिंग के समन्वय से ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने पर जोर दिया। वहीं, श्री सुधांशु सौम्यन, फाउंडर एवं ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट, ब्रांड्रॉइड कंसल्टेंसी ने ब्रांडिंग रणनीतियों और बाजार में विश्वसनीयता स्थापित करने के पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
श्री गुरनीत सिंह पुन्निया, सीनियर स्ट्रैटेजिक अकाउंट मैनेजर, Agoda.com ने डिजिटल युग में ग्राहक व्यवहार को समझने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। डॉ. (ऑन.) विपिन गौर, जनरल सेक्रेटरी, न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए ग्राहकों तक प्रभावी पहुंच बनाने के महत्व को बताया।
मुख्य अतिथि विरेंद्र कटारिया, प्रेसिडेंट, स्ट्रैटेजिक बिजनेस डेवलपमेंट, IAPL-KW कैपिटल एडवाइजर्स LLP ने व्यापार विकास और निवेश के दृष्टिकोण से ग्राहक संतुष्टि के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन एकेडमिक हेड डॉ. अनुभव वर्मा द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों और प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।
